CM Dhami

पीएम मोदी ने जोशीमठ भू-धसाव पर सीएम धामी से ली जानकारी

475 0

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उत्तराखंड के जोशीमठ भू-धसाव (Joshimath Lanslide) पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) से शहर को बचाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री से फोन पर जोशीमठ को लेकर बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री ने जोशीमठ में चल रहे राहत-बचाव कार्यों के बारे में एक-एक विषय पर विस्तार से जानकारी ली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जोशीमठ को बचाने के लिए हर कोशिश की जाएगी। वहां के लोगों को राहत बचाव के लिए क्या कार्य हो रहा है और उनको दिक्कतें क्या आ रही हैं। कितने परिवार जद में आ रहे हैं। शिविर में रहे रहे लोगों की पुनर्वास की क्या व्यवस्था है, इसके बारे में जानकारी ली है। साथ ही दरारों को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने केन्द्र और राज्य के सहयोग पर भी बात की है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने इस बारे में ट्वीट कर भी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि घटना के दिन से ही प्रधानमंत्री कार्यालय से जानकारी ली जा रही है। आज उन्होंने जोशीमठ में आई दरारों से नुकसान और परिवारों को पुनर्वास के आंकलन की जानकारी मांगी है।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जोशीमठ की घटना के बाद पहाड़ों पर जो शहर बसें हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार अध्ययन कर रही है।

Related Post

CM Dhami

मकर संक्रांति पर खटीमा को धार्मिक सौगात, ब्रह्मदेव मंदिर में प्रतिमाओं का अनावरण

Posted by - January 14, 2026 0
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मकर संक्रांति (Mahar Sankranti) के अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल, खटीमा…
स्वदेशी पिनाका

44 सेकेंड में 12 गाइडेड रॉकेट दागेगी स्वदेशी पिनाका, परीक्षण सफल

Posted by - December 20, 2019 0
नई दिल्ली। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित पिनाका गाइडेड रॉकेट लांच सिस्टम के अपग्रेड संस्करण का ओडिशा के समुद्री…
CM Dhami

दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम धामी, भूपेन्द्र कंडारी का हालचाल जाना

Posted by - December 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती उत्तराँचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी…
CM Dhami

देवभूमि से पवित्र नदियों का जल लेकर रवाना हुई कलश यात्रा, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Posted by - July 11, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक…