CM Yogi

सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचकर केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

398 0

प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रयागराज पहुंचे और उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में लगभग 12.30 बजे उतरा। इसके बाद सड़क मार्ग से सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर 12.45 पर पहुंचे। वहां उन्होंने श्रद्धांजलि दी और पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी सहित परिवारजनों को ढाढ़सा बंधाया। उन्होंने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे।

वह संसदीय नियमों, परम्पराओं और विधि के गहरे जानकार के साथ-साथ एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी सहित कई लोग उपस्थित रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरान्त मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गये। उल्लेखनीय है कि, पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर आज शाम को ही किया जायेगा।

गंगा किनारे के 27 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जाएगा: सीएम योगी

Related Post

cm yogi

अब प्रदेश में दंगा करने वाले 10 बार सोचते हैं, 10 मार्च बाद फिर से चलेगा बुलडोजर-सीएम

Posted by - January 31, 2022 0
लखनऊ। सपा सरकार ने औरंगज़ेब को धूल चटाने वाले गोकुल जाट का सम्मान नहीं किया। हमारी सरकार ने आगरा के…
CM Yogi

सीएम बोले – कांवड़ यात्रा की आड़ में उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा

Posted by - July 20, 2025 0
मेरठ/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कांवड़ यात्रा के पवित्र…