Praveen Togadia

विहिप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पुष्पलता उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि

362 0

देहारादून। राममंदिर आन्दोलन में अग्रिम पंक्ति के नेता रहे विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया (Praveen Togadia)  आज सात जनवरी,2023 शनिवार को सायंकाल 04.00 बजे उत्तराखण्ड के देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती भारतीय-जनसंघ के स्थापना  एवम प्रेरणा-पुरुष  पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र प्रख्यात  न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) के आवास पर पहुँचे ।

तोगड़िया ने देश की शीर्ष-अदालतों में हिन्दी एवम् अन्य भारतीय भाषाओं में कामकाज शुरू कराने एवम् निर्णय भी पारित किये जाने हेतु  उपाध्याय के नेतृत्व में चलाये जा रहे  ‘हिन्दी से न्याय ‘ (Hindi se Nyay) इस देशव्यापी अभियान को अपने दल का पूर्ण समर्थन प्रदान किया एवम् उत्तराखण्ड के प्रान्त-प्रमुख  धर्मेन्द्र डोडी द्वारा प्रेषित संकल्प-पत्र पर हस्ताक्षर किये । उन्होंने केन्द्र सरकार से संविधान के अनुच्छेद 348 में तत्काल संशोधन करने हेतु संसद का विशेष-सत्र आहूत करने की मांग की,ताकि सुप्रीमकोर्ट एवम् पच्चीस हाईकोर्टस अंग्रेजी की दासता से मुक्त हों ।

CS Upadhyay

बताते चलें कि पिछली 11 जून को चन्द्रशेखर की माँ पुष्पलता उपाध्याय (Pushpalata Upadhyay) का निधन हो गया था,  तोगड़िया उस समय उपस्थित नहीं रह पाये थे । इस अवसर पर उन्होंने, दलितों एवम् वंचितों को बराबरी का दर्ज दिलाने हेतु आजीवन संघर्षरत् पुष्पलता उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दीनदयाल के द्वार पर तोगड़िया की दस्तक !

तोगड़िया ने पुष्पलता उपाध्याय के राष्ट्र सेविका समिति एवम् भारतीय जनसंघ की प्रगति-यात्रा में समर्पित योगदान का स्मरण किया। उपाध्याय के आवास पर मौजूद पारिवारिक-मित्रों एवम् सहयोगियों ने  तोगड़िया का स्वागत किया ।

CS Upadhyay

इस अवसर पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के सहयोगी रहे आचार्य कपिलेनद्र स्वामी जी महाराज, प्रख्यात जयोतिषाचार्य पण्डित अशोक दत्त तिवारी, काशी विद्यापीठ के पण्डित लललन मिश्रा,’हिन्दी से न्याय ‘अभियान के केन्द्रीय संवाद-सम्प्रेषक डाक्टर पंकज सिंघल,  जन-संवाद समन्वयक  मनीष मित्तल,  नवीन जैन ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के  सुधीर,  बृजेन्द्र के अतिरिक्त  तोगड़िया के दल के  ईश्वरी प्रसाद,  सुभाष जोशी, विजेन्द्र सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, मनीष कुरियाल,  अशोक तोडरिया,  सुरेश सेमवाल तथा अनुज कौल प्रमुख रुप से उपस्थित थे ।

Related Post

CM Vishnudev

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 31, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुरदृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग…
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - November 9, 2025 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों / आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

Posted by - August 3, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में…
CM Vishnu Dev Sai

राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी: CM साय

Posted by - February 1, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने राष्ट्रीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय…