AK Sharma

न्यायपालिका की जय, राजनीतिक षड्यंत्र की पराजय

441 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव (NIkay Chunav) के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के फ़ैसले का नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई समय सीमा में OBC सहित सभी वर्गों को संवैधानिक व्यवस्था के  तहत आरक्षण देकर चुनाव कराने में सरकार सहयोग देगी।

पता चला है कि मार्च 2023 तक नवगठित डेडिकेटेड आयोग की रिपोर्ट आने के बाद OBC सहित सभी वर्गों को मिले संवैधानिक अधिकारों के  तहत नियमानुसार आरक्षण सुनिश्चित करके चुनाव हों इस दिशा में सरकार कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि संविधान और देश की क़ानूनी व्यवस्था के तहत हम कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की ‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना हमारा मूल मंत्र है। OBC को पहले भी भाजपा सरकार ने अनंतिम नोटिफ़िकेशन में आरक्षण दिया था। आज भी वह OBC आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। और आगे भी रहेगी।

कथनी और करनी में फ़र्क़ रखने वाले, झूठ बोलने वाले और अपने शुद्ध निहित स्वार्थ के लिए पूरी चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया को तोड़ने वाले आज परास्त हुए।

निकाय चुनाव: SC के फ़ैसला का नगर विकास मंत्री ने किया स्वागत

पिछड़े, दलित, शोषित व कमजोर वर्ग को आरक्षण दिए बग़ैर चुनाव कराने की  और दूसरी तरफ़ सरकार को बदनाम करने की विरोधियों की साज़िश और पैरवी नाकाम हुई।

Related Post

Scotch Award

योगी सरकार ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, फिर मिला प्रतिष्ठित ‘स्कॉच अवार्ड’

Posted by - March 29, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योगी सरकार ने जल संसाधन प्रबंधन और बुनियादी ढांचे…
A modern apparel park is being developed on 175 acres.

यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब

Posted by - February 8, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख टेक्सटाइल और अपैरल एक्सपोर्ट हब बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार…
CM Yogi

योगगुरु स्वामी रामदेव ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

Posted by - August 27, 2024 0
गोरखपुर। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, विश्व विख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव (Baba Ramdev) ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार रात…
PM MODI IN KHADAGPUR

खड़गपुर रैली में मोदी बोले- यहां सिर्फ चल रहा माफिया उद्योग

Posted by - March 20, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र…