CM Dhami

राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ

412 0

देहरादून। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में गुरुवार को मुख्यमंत्री (CM Dhami) और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का मशाल जलाकर शुभारंभ किया। इस खेल महाकुंभ में 13 जनपदों की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा अपने मलखंब की खेल विधा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खिलाड़ियों की भोजन थाली जो पूर्व में 150 रुपये थी, उसकी धनराशि को बढ़ाकर 225 की घोषणा की। साथ ही न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर ,जिला स्तर और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की धनराशि में भी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने जहां पूर्व में न्याय पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों को कोई प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था नही थी, इसे बढ़ाने की घोषणा की। अब प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को 300 रुपये,दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को 200 और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों के लिए 150 रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर प्रथम राशि जो 300 थी, इसे बढ़ाकर 500 ,दूसरे स्थान वालों के लिए 200 से बढ़ाकर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों की राशि को 150 से बढ़ाकर 300 किया गया है।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami and Sports Minister Rekha Arya inaugurated the State Level Sports Mahakumbh

जिला स्तर पर प्रथम राशि 700 से बढ़ाकर 800,दूसरे स्थान की राशि को 500 से 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों की राशि को 300 से 400 किया गया। राज्य स्तर पर प्रथम जो राशि 1 हजार थी, इसे 1500 किया गया ,दूसरे स्थान की राशि को 600 से बढ़ाकर 1 हजार और तीसरे स्थान की राशि को 400 से बढ़ाकर 700 किया गया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रतिबद्ध है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय खेल की शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन को रुपये 31.18 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शूटिंग रेंज का भी लोकार्पण किया। खेल मंत्री ने कहा कि इस खेल महाकुंभ में लगभग चार लाख प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अभी तक प्रतिभाग किया है जो एक नई उपलब्धि है।

Image

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) की गई घोषणाओं को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेलों की भूमि के नाम से जाना जाए। उन्होंने कहा कि यह खेल महाकुम्भ खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का एक मंच है। आज हमारे खिलाड़ी देश के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल महाकुम्भ के अवसर पर विभाग ने अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Image

इस अवसर पर रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर,संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट , संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल,उपनिदेशक शक्ति सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग सहित अधिकारीगण ,कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Post

फिल्म शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमा घरों में होगी रिलीज

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का फर्स्ट…
भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। देश में छाई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के…
Nitin Gadkari

बंगाल चुनाव पर बोले गडकरी, जनता चाहती है ‘परिवर्तन’, हम बदलेंगे तस्वीर

Posted by - March 15, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां जोरों पर हैं। चुनावी मैदान में भाजपा के कई दिग्गज…
कोरोना वारियर्स 

कोरोना वारियर्स  महिला पुलिस शारदा तिवारी के नेक काम की गूंज सात समंदर पार पहुंची

Posted by - May 19, 2020 0
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय पर एक महिला पुलिस आरक्षक की उत्कृष्ट समाज सेवा से अभिभूत होकर अमेरिका में…

पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस

Posted by - February 28, 2021 0
आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय को बयान दर्ज कराने के लिए शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी है। गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं।   फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन बिजलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय से आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उनको नोटिस भेजा जाएगा। मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर सरकार ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाए गए। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने विजिलेंस को मनोज पांडेय के विरुद्ध खुली जांच करने का आदेश दे दिया। विजिलेंस अब शिकायतों से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मनोज पांडेय से पूछताछ भी करेगी। खुली जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जांच के शिकंजे में फंसने वाले वह तीसरे पूर्व मंत्री हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे मो. आजम खां के विरुद्ध एसआईटी व गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध विजिलेंस जांच की जांच चल रही है। एसआईटी जल निगम भर्ती घोटाले में मो. आजम खां को दोषी ठहरा चुकी है। गायत्री प्रजापति के विरुद्ध तो आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है