#Kashi_Tamil_Sangamam

ट्विटर पर साढ़े चार घंटे तक टॉप ट्रेंड में बना रहा #Kashi_Tamil_Sangamam

664 0

लखनऊ। शिव की नगरी वाराणसी में शनिवार को काशी तमिल संगमम का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। इसे लेकर वाराणसी सहित तमिलनाडु में जहां उत्साह का माहौल है, वहीं मशहूर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी इस आयोजन को यूजर्स का जमकर समर्थन मिला।

ट्विटर पर हैशटैग काशी तमिल संगमम (#Kashi_Tamil_Sangamam) तकरीबन 32 करोड़ यूजर्स तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के पैगाम को लेकर पहुंचा। वहीं लगभग 64 हजार बार यूजर्स ने लाइक, रीट्वीट और रिप्लाई के जरिए अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति की। इसके अलावा तकरीबन 25 हजार यूजर्स ने सीधे सीधे इस हैशटैग के जरिए पोस्ट किया।

बता दें कि काशी और तमिलनाडु के बीच सहस्त्राब्दियों से चले आ रहे कला, संस्कृति, स्थापत्य और साहित्य के आदान-प्रदान को ताजगी देने के लिए वाराणसी में काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है।

एक माह तक चलने वाले इस आयोजन में तमिलनाडु से 12 समूहों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग काशी पधारेंगे। वाराणसी में दो दिन बिताने के बाद समूह प्रयागराज और अयोध्या भी जाएगा।

Related Post

Employment

योगी सरकार की पहल से प्रदेश के युवाओं को विदेश में भी मिल रहे रोजगार के अवसर

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं, श्रमिकों को रोजगार (Employment) के व्यापक अवसर…
UP Police played an important role in making UPITS divine and grand.

पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग से जीरो इंसिडेंट इवेंट बना यूपीआईटीएस 2025

Posted by - September 30, 2025 0
ग्रेटर नाेएडा: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) को सफल, सुरक्षित और भव्य बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police)…
Bareilly

शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, सपा ने की निंदा

Posted by - April 7, 2022 0
बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक शहजिल इस्लाम निशाने…