cm dhami

सीएम धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

444 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को  सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आये वाहृय रोगियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से रूबरू हुये।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा यह कुमाऊं का सबसे बडा चिकित्सालय है यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी अपना उपचार हेतु आते है। उन्होंने प्राचार्य डा0 अरूण जोशी को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार दें। उन्होेंने कहा चिकित्सालय हेतु जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेेषित करें ताकि कार्यो हेतु शीघ्र धन आवंटित किया जा सके।

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि अधिकारी ब्लॉक/न्यायपंचायत स्तर पर समाधान चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं से रूबरू होकर मौके पर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा अधिकारी अपने मनोयोग के साथ कार्य कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

सीएम धामी ने आज रानीबाग स्थित एचएमटी परिसर का किया निरीक्षण

इस अवसर पर मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, विधायक रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डा अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, चन्दन बिष्ट, योगेश रजवार, सुरेश तिवारी, संजय दुम्का, विकास भगत,भुवन जोशी, नवीन पंत, चतुर बोरा, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, प्रदीप जनौटी के साथ ही आयुक्त दीपक रावत,डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, प्राचार्य डा0 अरूण जोशी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post

Lightning deaths in Mirzapur have decreased by 50 percent.

योगी सरकार के प्रयास से मीरजापुर में वज्रपात मौतों में आई 50 प्रतिशत की कमी

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि को न्यूनतम करने की दिशा में लगातार ठोस और वैज्ञानिक कदम…
cm yogi

संतों ने याेगी आदित्यनाथ काे फिर से मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

Posted by - January 1, 2022 0
अयाेध्या। रामनगरी के रामघाट स्थित आचार्य पीठ तपस्वी छावनी में आयोजित राष्ट्रवाद महा महाेत्सव में याेगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) काे…
CM Nayab Singh

प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं, राज्य में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : नायब सिंह सैनी

Posted by - November 18, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी…