CM Yogi

राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक में सीएम योगी भी होंगे शामिल

464 0

लखनऊ। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में गुरुवार (27 अक्टूबर) से शुरू हो रही राज्यों के गृह मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी शामिल होंगे। गृह विभाग, मुख्यमंत्री योगी के पास ही है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) 28 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) इस बैठक में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध हो या फिर महिला अपराधों में सजा दिलाना, हर मोर्चे पर योगी सरकार की कोशिश सफल दिख रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक महिला अपराधों में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है।

इस बैठक का उद्देश्य ‘विजन 2047’ और प्रधानमंत्री मोदी के पंच प्राण के कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना तैयार करना है।इस बैठक में साइबर अपराध प्रबंधन के लिए ईको-सिस्टम विकसित करने, पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन और तटीय सुरक्षा एवं अन्य आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चिंतन किया जाएगा। बैठक में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों और संघ शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और प्रशासकों को आमंत्रित किया गया है। राज्यों के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबलों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक भी इसमें भाग लेंगे।

एनसीआरबी के आंकड़ों में यूपी बना देश के लिए नज़ीर

-एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों में महिलाओं/बच्चों के खिलाफ अपराधों में उप्र में आई कमी

-2019 में यूपी में बच्चों के खिलाफ 18,943 मामले जो 2021 में घटकर 16,838 हो गए

-बाल अपराधों में 11.11 फीसदी की कमी

-2019 में महिलाओं के खिलाफ 59,853 मामले दर्ज, जो 2021 में घटकर 56,083 हो गए

-2019 की तुलना में 2021 में महिला अपराधों में 6.2 फीसदी की कमी

-साइबर क्राइम के मामले भी 2021 में घटकर 8829 रह गए

-साइबर क्राइम के मामलों में आई 22.6 फीसदी की कमी

-उप्र में सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार, एनसीआरबी की रिपोर्ट मे उप्र बना दंगामुक्त प्रदेश

-2021 में केवल एक सांप्रदायिक हिंसा की घटना, 2019 और 2020 में एक भी नहीं

-झारखंड में 100, बिहार-51, राजस्थान-22, महाराष्ट्र-77 और हरियाणा में 40 घटनाएं

-देश में 2021 में कुल 378 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं दर्ज हुईं

Related Post

CM Yogi

विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल लाने का सामर्थ्य रखता है युवाः सीएम योगी

Posted by - December 8, 2024 0
कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध, आदि शंकराचार्य, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद…
Dinesh trivedi

बंगाल चुनाव से पहले TMC के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हुए

Posted by - March 6, 2021 0
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेद (Dinesh Trivedi) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिनेश त्रिवेदी…

मंदिर का ताला खुलवाने के लिए अन्ना उठ खड़े हुए, गरीबों के पेट पर ताला लगा है उसकी फिक्र नहीं- पप्पू यादव

Posted by - August 31, 2021 0
कई राज्य सरकारों ने धार्मिक स्थलों को खोल दिया है। हालांकि महाराष्ट्र में अभी तक धार्मिक स्थलों को खोलने की…
Dandi Swami Sant

दंडी स्वामी संत प्रस्तुत करेंगे नजीर, त्रिवेणी के बजाय पास के गंगा घाट में करेंगे अमृत स्नान

Posted by - January 28, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के पहले ही त्रिवेणी संगम में आस्था…
Rajit Ram

राजित राम ने उद्यानिकी खेती के माध्यम से अयोध्या जिले का नाम रोशन किया

Posted by - February 7, 2026 0
अयोध्या। जिले में एक प्रगतिशील किसान की सफलता की प्रेरणादायक कहानी ने सबका ध्यान खींचा है। तारुन विकासखंड के ग्राम…