PM Modi

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

436 0

लखनऊ। दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav) का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब 5 बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे।

इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस वर्ष, दीपोत्सव का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है और यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री समारोह में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। लगभग 6:30 बजे, प्रधान मंत्री सरयू नदी के नया घाट पर आरती देखेंगे, जिसके बाद प्रधान मंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी।

इस अवसर पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी लगाई जाएंगी। प्रधान मंत्री ग्रैंड म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने 11690 आश्रित परिवारों के लिए जारी किए 561.86 करोड़

Posted by - June 16, 2025 0
अंबेडकर नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11690 आश्रित परिवारों…
cm yogi

नए मानक स्थापित करेगी मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीः योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 22, 2026 0
मेरठ । मेरठ के सरधना क्षेत्र में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राज्य में नए मानक…
AK Sharma

एके शर्मा ने सफाई मित्रों को सफाई किट देकर, शाल भेंटकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Posted by - September 26, 2024 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जनपद अलीगढ़ में अपने प्रवास के…