Voting

नए वोटरों को लेकर ऐसा क्या आदेश आया कि जम्मू की सियासत में आ गया भूचाल

455 0

श्रीनगर। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा के एक फैसले ने जम्मू-कश्मीर की सियासत में भूचाल ला दिया है। मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने आदेश दिया कि जम्मू में जो भी शख्स एक साल से अधिक समय से रह रहा है, उसे नए वोटर (Voters) के रूप में रजिस्टर किया जाए। उनके इस फैसले के बाद अगर कोई बाहरी व्यक्ति भी एक साल से अधिक समय तक जम्मू में रहता है तो उसे वोटिंग (Voting) का अधिकार मिल जाएगा।

अब नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस फैसले का विरोध किया है। जोर देकर कहा गया है कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर की वोटर लिस्ट में 25 लाख नए वोटरों (Voters) को जोड़ने की कवायद कर रही है।

जारी बयान में एनसी ने कहा है कि सरकार 25 लाख गैर स्थानीय लोगों को वोटर लिस्ट का हिस्सा बनाने वाली है। हम इस फैसले का विरोध करते हैं। बीजेपी चुनावों से डर रही है, उसे पता है कि वो बुरी तरह हारने वाली है। जनता को बीजेपी की इस साजिश को बैलेट बॉक्स के जरिए हरा देना चाहिए।

उपायुक्त के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि पार्टी सरकार के इस कदम का विरोध करती है। ट्वीट में आगे कहा गया है कि बीजेपी चुनावों से डरती है और जानती है कि वह बुरी तरह हार जाएगी।

सीएम योगी ने अयोध्या में किया संत रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण

बता दें कि यह मुद्दा पहली बार अगस्त में सामने आया जब तत्कालीन मुख्य चुनाव अधिकारी हृदेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष संशोधन के बाद जम्मू-कश्मीर को बाहरी लोगों सहित लगभग 25 लाख अतिरिक्त मतदाता मिलने की संभावना है। बीजेपी को छोड़कर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इसका कड़ा विरोध किया। गैर-स्थानीय लोगों को मतदाता के रूप में शामिल करने और विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे।

जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह भी जम्मू दौरे पर आए थे, उन्होंने भी संकेत दिए थे कि घाटी में अब जल्द ही चुनाव करवाए जाएंगे।

Related Post

मायावती

मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना, योगी की पार्टी को ना ‘अली’ और ना ही ‘बजरंगबली’ का वोट पड़ेगा

Posted by - April 13, 2019 0
बदायूं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा योगी की पार्टी को ना…
सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक  मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।  किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम…
cm yogi

स्व. कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में रखी विकास और सुशासन की नींव- सीएम योगी

Posted by - August 21, 2025 0
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की चौथी पुण्यतिथि पर…
CM Yogi

कांग्रेसी महाराणा प्रताप को नहीं, अकबर को महान मानने वाले: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2024 0
राजसमंद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्थान की धरती से आह्वान…