mulayam singh

पंचतत्व में विलीन हुए ‘नेताजी’, अखिलेश ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

533 0

इटावा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव सैफई के मेला ग्राउंड पर उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के लिए मुलायम की पार्थिव देह पहली पत्नी मालती के मेमोरियल के पास बने प्लेटफॉर्म पर रखी गई थी।

राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ मौजूद थे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे। बेहद करीबी माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन मां जया के साथ पहुंचे। सहारा चीफ सुब्रत राय और उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी अंतिम दर्शन किए।

Image

मैं दुख की इस घड़ी में बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ खड़ा हूं: वरुण

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया- अलविदा नेताजी! आपकी ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियां सदा-सदा के लिए अमर हैं। मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ मजबूती से खड़ा हूं। उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मुलायम के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद जब वे अखिलेश के गले मिले तो दोनों की आंखें नम हो घईं।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राजनाथ-रामदेव और 2 राज्यों के मुख्यमंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। श्रद्धांजलि देने वालों में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और योगगुरु बाबा रामदेव भी थे।

इनके अलावा राकांपा चीफ शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, भाजपा सांसद वरुण गांधी, मेनका गांधी, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, सहारा के चीफ सुब्रत राय सहारा, स्वामी प्रसाद मौर्य और अभिषेक बच्चन और उद्योगपति अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Related Post

one stop center

हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिल रहा न्याय, यूपी में वन स्टॉप सेंटर बना सहारा

Posted by - April 14, 2026 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर लगातार ठोस कदम…
CM Yogi

सीएम योगी ने 1.75 करोड़ परिवारों को दिया नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा

Posted by - November 10, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने  लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत…
Magh Mela

प्रयागराज माघ मेले में कला संगम का शुभारंभ, लोक-शास्त्रीय प्रस्तुतियों से सजा संगम तट

Posted by - January 4, 2026 0
प्रयागराज : माघ मेला (Magh Mela) केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परम्परा, सांस्कृतिक विविधता और प्रशासनिक…
Temple Economy Model

Year Ender: सीएम का विजन हुआ साकार, उप्र बना देश में सर्वाधिक पर्यटकों के आगमन वाला राज्य

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन (UP Tourism) विभाग ने 2025 में अभूतपूर्व…
Naga

सनातन की फौज नागा संन्यासियों की दीक्षा का साक्षी बना प्रयागराज महाकुम्भ का गंगा तट

Posted by - January 18, 2025 0
महा कुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) का श्रृंगार है यहां सेक्टर 20 में मौजूद सनातन धर्म के ध्वज वाहक…