Governor

शिक्षा खेतों और गांव तक पहुंचे: राज्यपाल गुरमीत सिंह

502 0

देहरादून। प्रदेश के राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh) से सोमवार को राजभवन में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात कर अपने फिलीपींस अनुभवों को साझा किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि कक्षा और प्रयोगशाला के बाद शिक्षा गांव और खेतों तक पहुंचे इसके लिए छात्रों को काम करना होगा।

विश्वविद्यालय के 20 छात्र-छात्राएं एक माह के अध्ययन भ्रमण पर फिलीपींस गए थे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) (Governor Gurmeet Singh) से सभी छात्रों ने फिलीपींस में सीखे गए अनुभवों को साझा किया। राज्यपाल छात्रों से बेहद प्रभावित हुए और सभी छात्रों के लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि शिक्षा का सही उपयोग तभी संभव है जब वह जानकारी ‘‘लैब टू लैण्ड’’ यानी प्रयोगशालाओं से खेतों तक और ‘क्लासरूम टू विलेज’ यानी कक्षाओं से गांवों तक पहुंचे। राज्यपाल ने कहा कि जो कुछ भी अनुभव और सीख छात्रों ने सीखी है उसका लाभ किसानों और अन्य लोगों को जरूर मिले तभी ऐसे भ्रमण का फायदा मिलेगा।

राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे आने वाले भारत का भविष्य हैं और कृषि के क्षेत्र में अपने शोध एवं अनुसंधान से एक नयी क्रांति ला सकते हैं। अन्य देशों का भ्रमण कर हम एक नयी कार्य संस्कृति सीखते हैं और वहां अपनायी जा रही बेस्ट प्रैक्टिस और अच्छे शोध को लागू कर सकते हैं।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान, डीन शिवेन्द्र कश्यप भी उपस्थित रहे।

Related Post

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ब्रह्मा कुमारीज ने सजाई झांकी

Posted by - February 20, 2020 0
लखनऊ। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर गुरुवार को ब्रह्मा कुमारीज द्वारा झांकी सजाई गई, जिसमें परमपिता परमात्मा का सच्चा परिचय…
CM Dhami

राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक जीवन रेखा है चार धाम यात्रा: सीएम धामी

Posted by - April 10, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने चार धाम यात्रा की तैयारियों…
CM Nayab Saini

सरकार ने किसानों को बड़ी राहत, नलकूप कनेक्शन देने व स्वेच्छिक लोड बढ़ाने का रास्ता आसान

Posted by - June 27, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने किसानों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए तुरंत नलकूप कनेक्शन देने का फैसला किया है।…
CM Rawat

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सेलाकुई स्थित ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण, शुरू होंगे 7 प्लांट

Posted by - April 27, 2021 0
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Chief Minister Tirath Singh Rawat)  ने मंगलवार को सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लिंडे ऑक्सीजन प्लांट…