Mulayam Singh

गृहमंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह को अस्पताल पहुंच दी श्रद्धांजलि

479 0

दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र अखिलेश यादव और परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।

Image

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने ट्वीट्स में कहा कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) के निधन से उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आयी है।

 

अमित शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh)  अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

 

Image

गृह मंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।

Related Post

International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद, सीएम योगी को दिया धन्यवाद

Posted by - September 22, 2023 0
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ( International Trade Show) में प्रदेशभर से…
PM Modi

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Posted by - October 21, 2022 0
लखनऊ। दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav) का शुभारंभ…
cm yogi

इतिहास उन्हीं का बनता है जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव होः मुख्यमंत्री

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ। धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्रों की स्मृति में वीर…
IIT Mandi

आईआईटी मंडी में एडवांस कंप्यूटिंग, एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे यूपी के छात्र

Posted by - June 2, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के छात्र अब IIT जैसे देश के प्रख्यात प्रौद्योगिकी शिक्षण संस्थानों से जुड़कर नए और रोजगारपरक कोर्सेज…
Keshav Maurya

मनरेगा अभियान फुस्स, जी राम जी से होगा ग्रामीण क्षेत्रों का चहुँमुखी विकास: उप मुख्यमंत्री

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज प्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते…