जयललिता

तमिलनाडु के पूर्व सीएम जयललिता की मौत की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

1034 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम और एआईएडीएमके नेता जे जयललिता की मौत के मामले में जस्टिस अरुमुगसामी इंक्वायरी कमेटी की जांच पर रोक लगा दी है।

मद्रास उच्च न्यायालय के चार अप्रैल के आदेश के खिलाफ अपोलो अस्तपाल की अपील पर कर रही थी सुनवाई

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में 2016 में हुई मृत्यु के कारणों की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर शुक्रवार को रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिये चल रही जांच पर आपत्ति ठुकराने के मद्रास उच्च न्यायालय के चार अप्रैल के आदेश के खिलाफ अपोलो अस्तपाल की अपील पर सुनवाई कर रही थी।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: कालभैरव के दर्शन के बाद पीएम ने वाराणसी में नामांकन किया दाखिल 

पीठ ने अपने आदेश में तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी करने के साथ ही जांच आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी

पीठ ने अपने आदेश में तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी करने के साथ ही जांच आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी। अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने पांच दिसंबर, 2016 को अपोलो अस्पताल में जयललिता की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिये न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरूमुगासामी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग गठित किया था।

Related Post

Mission Shakti

‘मिशन शक्ति मेला आयोजित कर बालिका सशक्तिकरण को बल देगी योगी सरकार’

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को नए आयाम…
CM Yogi

हर घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री योगी ने ली सेल्फी, सोशल मीडिया प्रोफाइल की बदली डीपी

Posted by - August 13, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा…
BJP

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी जल्द घोषित करेगी उम्मीदवारों के नाम

Posted by - June 17, 2022 0
नई दिल्ली: 2022 में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election) अगले महीने होने वाले हैं। कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के शीर्ष…