CM Dhami

सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यपाल से भेंट

381 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) और विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को राजभवन में विधानसभा में भर्तियां निरस्त करने और बेटी अंकिता की निर्मम हत्या पर सरकार की कार्रवाई के बारे में राज्यपाल को विस्तार से जानकारी दी।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच राज्य की विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था व विधानसभा में अनियमित नियुक्तियों के संबंध में की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने बताया कि विधानसभा में नियुक्तियों की जांच को लेकर गठित समिति की संस्तुति सरकार ने तत्काल स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बेटी अंकिता की निर्मम हत्या के विषय में की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। राज्यपाल ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सीएम धामी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कारवाई, नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राज्यपाल को विधानसभा में हुई अनियमित नियुक्तियों के संबंध में समिति की रिपोर्ट और की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

Related Post

Savin Bansal

आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम

Posted by - July 10, 2025 0
जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने गुरुवार को विकास नगर तहसील अंतर्गत मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली पहुंच कर…
CM Dhami

जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा: सीएम धामी

Posted by - January 26, 2024 0
देहारादून। राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम धामी…
आईआईएलएम एकेडमी

किसी भी देश की आर्थिक वृद्धि के लिए पूंजी निर्माण अत्यन्त आवश्यक: अमरजीत सिंह

Posted by - January 18, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग में ‘‘प्राथमिक बाजार के मुद्दों में हाल के रूझान’’ विषय पर…
शिरडी सांई मंदिर

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शिरडी सांई मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Posted by - March 17, 2020 0
मुंबई । महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले में विश्वविख्यात शिरडी सांई बाबा मंदिर को कोरोना वायरस के प्रकोप के फैलने से…