AK Sharma

इस बार कोई भी उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रह जाये: एके शर्मा

454 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने आज विद्युत समाधान सप्ताह के तीसरे दिन अपराह्न 02:00 बजे विभूतिखण्ड, गोमतीनगर स्थित 33/11 केवी उपकेन्द्र तथा लेसा ट्रांस गोमती, गोमतीनगर विस्तार स्थित 33/11 केवी उपकेन्द्र तथा डिवीजन का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के समाधान में लापरवाही, शिथिलता एवं लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र के शिकायती रजिस्टर में दर्ज उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर समाधान के बारे में पूछा गया। इसमें रामचरित प्रजापति, अनूप पाण्डेय एवं रामकृष्ण जायसवाल की बिल रिवीजन, मीटर लगाना, केबल फाल्ट जैसी समस्यायें थी। जिसका निदान शीघ्र ही कर दिया गया था। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा है कि अपने नजदीकी उपकेन्द्र में जाकर विद्युत समस्याओं का समाधान करायें और रोज-रोज की झंझट से मुक्ति पायें।

उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को समाधान शिविर के बारे में सूचित करें। जिससे उपभोक्ता समय से इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ही विद्युत समाधान सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों का समय प्रातः 08 से सायं 08 बजे तक किया गया है। जिससे कि कोई भी उपभोक्ता इस बार अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रह जाये।

’विद्युत समाधान सप्ताह’ में शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया जाए: एके शर्मा

एके शर्मा (AK Sharma) ने जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से भी अपील है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं के बीच पहुंचे, उनका सहयोग करें, उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अन्य सभी लोगों का भी सहयोग जरूरी है।

Related Post

congress

यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी का ऐलान, सरकार बनने पर लड़कियों को देंगी स्मार्टफोन और स्कूटी

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने…
Operation Kayakalp

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण

Posted by - September 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार निरंतर अनूठे प्रयास कर रही है। इसी क्रम…
CM Yogi inspected Netra Kumbh

नेत्रकुम्भ पहुंचे सीएम योगी, सेवा कार्यों के लिए की सराहना

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज दौरे पर गुरुवार को महाकुम्भ में चल रहे नेत्रकुम्भ का निरीक्षण कर…
cm yogi

सीएम योगी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया

Posted by - January 19, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे। सीएम योगी ने यहां लाल…
Kukrail River

एक्शन में सीएम योगी : साबरमती रिवर फ्रंट जैसा मनोरम होगा कुकरैल रिवर फ्रंट

Posted by - June 27, 2024 0
लखनऊ । लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे प्रस्तावित रिवर फ्रंट (Kukrail River Front) अहमदाबाद में स्थित साबरमती रिवर फ्रंट…