Mi LED bulb

Mi LED Bulb फोन से होगा On-Off, 11 साल तक नहीं होगा खराब

990 0

नई दिल्ली। भारत में सस्ते फोन के लिए पॉपुलर कंपनी शियोमी ने अब Mi LED Smart Bulb लॉन्च किया है। इस बल्ब की खास ये है कि इसमें Mi Home ऐप का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से ग्राहक बल्ब को ON या OFF कर सकते हैं।

ये स्मार्ट LED बल्ब अमेज़न के Alexa, गूगल असिस्टेंट जैसे वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करेगा

कंपनी का दावा है कि ये LED बल्ब 11 साल तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक यह स्मार्ट बल्ब 1.6 करोड़ कलर को सपॉर्ट करेगा। ये स्मार्ट LED बल्ब अमेज़न के Alexa, गूगल असिस्टेंट जैसे वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करेगा। शियोमी ने बताया कि Mi LED स्मार्ट बल्ब का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को कोई ब्रिज या हब की ज़रूरत नहीं होगी। यानी कि यूज़र्स इसे Mi Home ऐप के ज़रिए कंट्रोल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-CJI पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच SIT को, CBI और IB करेगी मदद

Mi LED बल्ब में ये भी है फीचर्स

शियोमी ने घोषणा की है कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइस Mi.com पर क्राउडफंडिंग के ज़रिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही ये भी बताया कि यह बल्ब यूज़र को मूड और ज़रूरत के हिसाब से कलर बदलने की सहूलियत देता है। कलर प्रोफाइल बदलने के अलावा यूज़र्स लाइट के तापमान में भी बदलाव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-अखिलेश ने पूछा ‘भागती जनता पार्टी’ के प्रधान जी क्यूं भागते हैं प्रेस वार्ता से ? 

जानें भारत में कब से उपलब्ध होगा Mi LED स्मार्ट बल्ब

शियोमी ने अपने Mi LED बल्ब की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, मगर यह स्मार्ट डिवाइस 26 अप्रैल से Mi.com पर क्राउडफंडिंग के ज़रिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Post

दिल्ली चुनाव

LIVE Delhi Election 2020: नामांकन भरने पहुंचे केजरीवाल, हजारों के साथ रोड शो शुरू

Posted by - January 20, 2020 0
नई दिल्ली। जीत का दावा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को अपने तीसरे विधानसभा चुनाव के…
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार बोले- बिहार में नहीं लागू करेंगे एनआरसी

Posted by - December 20, 2019 0
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिकता पंजिका (एनआरसी) लागू नहीं करेंगे। यह बात उन्होंने…