CM Dhami

सीएम धामी ने बालिका आश्रय गृह का किया लोकार्पण

536 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जी.जी.आई.सी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि आसरा ट्रस्ट द्वारा निराश्रित एवं वंचित बालिकाओं के लिए अच्छे आश्रय गृह का निर्माण किया गया है, जिसमें हर सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा की जो अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित करता है, उनका जीवन सफल होता है। हमारी ये बालिकाएं अपनी शिक्षा सुगमता से ग्रहण कर सके, उनके लिए अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में यह आश्रय गृह मददगार साबित होगा।

CM Dhami

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अनेक प्राविधान किए गए हैं। राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की शुरुआत बाल वाटिकाओं से को गई है।

CM Dhami

शिक्षा के उन्नयन के लिए कई शिक्षकों द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस संकल्प से आगे बढ़ना है कि, जिन बच्चों की कोई परवरिश करने वाला नहीं है, उनको अच्छी शिक्षा देकर कैसे जीवन की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

ज्ञान व विज्ञान को बढ़ावा देने में शिक्षकों का सहयोग जरूरी: सीएम धामी

CM Dhami

इस अवसर पर विधायक  खजानदास, शिक्षा महानिदेशक  बंशीधर तिवारी, प्रबंध निदेशक हेल्प एलाइंस  आंद्रेय पार्नकॉफ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

संपूर्ण मानवता के कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 21, 2024 0
लखनऊ। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को राजभवन…
CM Yogi

सीएम योगी ने डाक अनावरण व संस्कृति विभाग द्वारा निर्मित पुस्तिका का विमोचन किया

Posted by - August 9, 2024 0
काकोरी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वीर भूमि काकोरी में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्व (Kakori Train Action Centenary Mahotsav)…
cm pushkar

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर प्रोत्साहन राशि दिये जाने की घोषणा

Posted by - September 9, 2021 0
पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि हिमालय संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है।  प्रोत्साहन धनराशि दो…

अखिलेश यादव- किसानों-मजदूरों और छात्रों के साथ छल करने वाली भाजपा के दिन पूरे, सत्ता से विदाई तय।

Posted by - June 20, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी से…