CM Dhami

छात्र अपने परिश्रम से ज्ञान की गंगोत्री को सफल बनाएंगे: सीएम धामी

493 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग  किया किया।  मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी छात्र अपने परिश्रम से इस ज्ञान की गंगोत्री को सफल बनाते हुए आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस परमधाम में इस मौके पर आने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रतिवर्ष 21 जून को आयोजित होने वाला योग दिवस इसका एक उदाहरण है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको यहाँ बुलाया गया है, आप सब विशिष्ट कार्य के लिए बने हैं। मुख्यमंत्री ने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए कि इस ज्ञान की गंगा के प्रभाव को कम नहीं होने देंगे और नए भारत को बनाने में सभी योगदान देंगे। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा हम सब के पास आने वाले 25 वर्षों में अमृत काल को स्वर्णिम अक्षरों में लिखने का मौका है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया का जो सपना देखा है हम सबको उस सपने को साकार करने में अपना योगदान देना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा को याद करते हुए कहा कि इस संसार में बहुत कम गिने-चुने लोग हैं जिन्होंने अपने विचारों से करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा समाज में जनजागृति लाने का पुनीत कार्य भी किया गया।

8 सितम्बर को लखनऊ में बृहद रोजगार मेले का आयोजन

कार्यक्रम में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने आनलाइन जुडकर समारोह की अध्यक्षता की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ज्ञानदीक्षा संस्कार विद्यार्थियों को नवजीवन प्रदान करने वाला है। जीवन में आध्यात्मिकता को उतारने का यह श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने कहा कि यहाँ पाठ्यक्रम के अलावा जीवन जीने की कला सिखाई जाती है, जो विद्यार्थियों को ऊँचा उठाने में सहायक है।

कार्यक्रम में कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या, देश-विदेश से आये विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकगण मौजूद रहे।

Related Post

पंजाब में लॉकडाउन एक मई तक

दिल्ली में प्रदूषण मामले में केंद्र सरकार करे हस्तक्षेप – पंजाब मुख्यमंत्री

Posted by - November 2, 2019 0
पंजाब। दिल्ली में प्रदूषण और पराली जलाने वाले मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को…
cm dhami

सीएम धामी ने दिव्यांगजनों को किया कृत्रिम अंग वितरण

Posted by - October 10, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम…
Musewala

गैंग का ऐलान, मूसेवाला के हत्यारों की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

Posted by - June 2, 2022 0
चंडीगढ़: गैंगस्टर भूप्पी राणा गैंग (Bhuppi Rana Gang) ने फेसबुक पर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्यारों की सूचना देने…
यूपीएसईई -2020

लॉकडाउन : यूपीएसईई -2020 की ऑनलाइन आवेदन तिथि छह अप्रैल तक बढ़ाई

Posted by - March 31, 2020 0
  लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में राज्य प्रवेश परीक्षा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पीड़ित के परिवार से दूरभाष पर की बात, न्याय और सुरक्षा का दिया भरोसा

Posted by - May 3, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के परिवार से…