राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल और प्रियंका गांधी का यूपी में तूफानी दौरा शुरू

935 0

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 में  कोई भी कमजोर कड़ी नहीं छोड़ना चाह रही है। इसी क्रम में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। राहुल खीरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें :-पूर्व सीएम के बेटे रोहित शेखर के हत्या केस में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार 

प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा व रोड शो करेंगी

इसके साथ ही प्रियंका गांधी खागा, गाजीपुर और फतेहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा में रोड शो और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के राठ में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

लखीमपुर में राहुल गांधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी  रहेंगे मौजूद

संयुक्त मीडिया समन्वयक पीयूष मिश्रा ने बताया कि लखीमपुर में राहुल गांधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। मिश्रा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रभारी दोपहर 12 बजे खीरी पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें :-अभिनेता से नेता सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से मिला टिकट 

पीयूष ने बताया कि महासचिव प्रियंका गांधी खागा, गाजीपुर और फतेहपुर में जनसभा संबोधित करेंगी। फतेहपुर के बाद दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से बुंदेलखंड पहुंच कर महोबा में रोड शो और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राठ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

Related Post

Mission Shakti

मिशन शक्ति 5.0 :आत्मरक्षा के गुर सिखाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti ) अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को…
AK Sharma

एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान को बृहद स्तर पर चलाने के दिए दिशा निर्देश, किया उत्साहवर्धन

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने…

आपके शरीर में है खून की कमी, खाने में शामिल करें भुने चने और गुड़

Posted by - August 8, 2019 0
लखनऊ डेस्क। खून की कमी कि शिकायत ज्यादतर फीमेल्स में होती है, क्योंकि खानपान में लापरवाही और हर महीने परीरियड्स…
PM Modi

सदियों के घाव भर रहे, वेदना विराम पा रही और संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहाः पीएम मोदी

Posted by - November 25, 2025 0
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज के आरोहण…