IPS Prabhakar Chaudhary

IPS प्रभाकर चौधरी सहित पांच पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक

470 0

लखनऊ। आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी (IPS Prabhakar Chaudhary ) सहित प्रदेश के पांच पुलिसकर्मियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रभाकर चौधरी,  एएसपी विनय चन्द्रा, इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार डान्डियाल व इंस्पेक्टर मनु चौधरी के नाम शामिल हैं। शासन की ओर से गठित कमेटी ने बीते 12 अगस्त को इन पांच पुलिसकर्मियों के नाम पर मुहर लगायी थी। सभी को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक-2022 से सम्मानित किया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’ से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पदक आप सभी की कर्मठता, उत्कृष्ट सेवा भावना व अटूट कर्तव्यपरायणता को रेखांकित करता है। आप सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा, समर्पण और अनुशासन की गौरवशाली परंपरा के श्रेष्ठ प्रतिनिधि हैं।

पांच साल में जैविक खेती का रकबा 3,00,000 हेक्टेयर करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्राप्त करने वाले प्रभाकर चौधरी इस वक्त आगरा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं। एएसपी विनय चंद्रा अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात हैं। वहीं रविन्द्र प्रताप सिंह मुरादाबाद में इंस्पेक्टर पद पर हैं, जबकि दिनेश कुमार डान्डियाल खीरी जिले में अभिसूचना विभाग में इंस्पेक्टर पद पर ड्यूटीरत हैं। इसके अलावा मनु चौधरी हापुड़ जिले में इंस्पेक्टर पर तैनात हैं।

Related Post

CM Yogi

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तेजी से हो राहत एवं बचाव कार्य: योगी

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बारिश के मद्देनजर प्रभावित जिलों में पूरी तेजी से राहत…
CCTV

सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश की 30 जेलों में बढ़ाई गई सीसीटीवी कैमरों की संख्या

Posted by - January 17, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंद दुर्दांत अपराधी और माफिया की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीएम योगी…
Suresh

प्रधानमंत्री जनधन योजना में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान परः वित्त मंत्री

Posted by - April 19, 2022 0
लखनऊ: कोरोना के बावजूद उत्तर प्रदेश (UP) ने काफी बेहतर वित्तीय प्रबंधंन किया है जिसकी सब जगह सराहना भी हुई…
Draupadi Murmu

दिव्य-भव्य महाकुम्भ में सनातन आस्था की डुबकी लगाएंगी देश की प्रथम नागरिक

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कदम रखेंगी…