CWG

CWG: हरमनप्रीत की हैट्रिक से जीता भारत, वेल्स को दी 4-1 से मात

478 0

बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल की बदौलत राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG) में गुरुवार को वेल्स को 4-1 से मात दी।

भारत के आखिरी पूल-बी मैच में उपकप्तान हरमनप्रीत (18′, 20′, 41′) ने तीन गोल किये, जबकि गुरजंत (49′) ने एक गोल का योगदान दिया। वेल्स का एकलौता गोल गैरेथ फर्लान्ग (55′) ने किया।

भारत मैच की शुरुआत से ही विपक्षी वेल्स पर हावी रहा, हालांकि पहले क्वार्टर में किसी भी तरफ से गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में पहुंचते ही भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर-2 के तीसरे मिनट में विपक्षी गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को नेट तक पहुंचाया, और फिर दो मिनट बाद ही गोलकीपर की बाईं ओर गोल किया। इस गोल के साथ वह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आठ गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये। मैच के तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत पेनल्टी कॉर्नर में चूके, हालांकि 41वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को सफल बनाते हुए उन्होंने मैच में गोल की हैट्रिक पूरी की।

गुरजंत की हॉकी का एकलौता गोल 49वें मिनट में आया जब उन्होंने शमशेर के पास को दिशा दिखाते हुए नेट तक पहुंचाया। इस गोल को पहले खारिज किया गया था लेकिन भारत के वीडियो रेफरल के बाद इसे वैध करार दिया गया।

CWG: Table Tennis में भारत ने जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी मेंस टीम

वेल्स के फर्लान्ग ने अपनी टीम का सांत्वना गोल क्वार्टर-4 के 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर की बदौलत किया। इससे चार मिनट पहले फर्लान्ग को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन उनके शॉट को भारतीय गोलकीपर कृष्णा पाठक ने सफलतापूर्वक रोका।

अपने आखिरी पूल मैच में जीत के बाद भारत चार मैचों में 10 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर आ गया है। दूसरे स्थान पर सात पॉइंट के साथ इंग्लैंड है जिसे कनाडा के खिलाफ एक मैच खेलना है। यदि इंग्लैंड पहले स्थान पर आना चाहता है तो उसे भारत के 12 गोल के अंतर को पाटना होगा।

Related Post

Avinash Mukund

CWG: अविनाश मुकुंद ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में जीता रजत

Posted by - August 6, 2022 0
बर्मिंघम। भारतीय एथलीट अविनाश मुकुंद (Avinash Mukund) ने शनिवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा…

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को झटका, इस तेज गेंदबाज ने की संन्यास की घोषणा

Posted by - October 20, 2021 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन ने दिसंबर में शुरू…