cm dhami

हमारे पूर्वजों ने हमें विरासत में शुद्ध पर्यावरण दिया है: सीएम धामी

408 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रकृति को बचाने और पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। पूर्वजों ने हमें विरासत में हरेला पर्व शुद्ध पर्यावरण के लिए दिया है। आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्ध वातावरण मिले यह हम हम सबको अपने सामूहिक जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान देना चाहिए।

गुरुवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड देहरादून में निगम की ओर से आयोजित व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)शामिल होकर पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखमय जीवन के लिए संतुलित पर्यावरण की आवश्यकता है। इस स्थिति से लड़ने के लिए हमें आगे आना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण में अपनी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को हरेला पर्व से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पौधरोपण अभियान में युवा जिस ऊर्जा और उत्साह से भाग ले रहे हैं। निश्चित ही देहरादून को क्लीन सिटी एवं ग्रीन सिटी बनाने में यह ऊर्जा व उत्साह काम आएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में हमें शुद्ध पर्यावरण दिया है। राज्य सरकार की ओर से इकोलॉजी और इकोनॉमी को संतुलित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन बना रहे। इसके लिए पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयासों की जरूरत है।

राष्ट्रपति से मिलकर मागूंगा माफी, ऐसे माफी नहीं मागूंगा: अधीर रंजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल हरेला पर्व के अवसर पर उन्होंने मिलने वाले आगन्तुकों से अनुरोध किया था कि जो भी मिलने आ रहे हैं, फूल के बजाए उन्हें पौध भेंट करें। कोरोना में आक्सीजन की किल्लत किसी से छिपी नहीं है। अगर पेड़ लगाएंगे तो हमें फिर ऐसे संकटों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन का उदाहरण बताया। इन बसों के संचालन से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी और क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

रखरखाव व संरक्षण की लेनी होगी जिम्मेदारीः प्रेम मचंद अग्रवाल

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उसके रखरखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी। सभी को जन्मदिन, शादी एवं विशेष अवसरों पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए। हमारा प्रदेश हरियाली का प्रतीक है व प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का भी आग्रह किया।

सीएम धामी ने स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

निगम की ओर से 100 वार्डों में किया जाएगा पौधरोपण: मेयर

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि निगम की ओर से 100 वार्डों में हरेला के तहत पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल भी की जाएगी। स्वच्छ एवं सुंदर दून के संकल्प के साथ देहरादून को प्लास्टिक मुक्त भी बनाया जा रहा है।

इस मौके पर विधायक खजान दास, सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, नगर आयुक्त देहरादून मनुज गोयल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देहरादून स्मार्ट सिटी कृष्ण कुमार मिश्रा व अन्य उपस्थित थे।

Related Post

cm dhami

आचार्य बालकृष्ण ऋषि परंपरा के अनुगामी: सीएम धामी

Posted by - August 4, 2022 0
देहरादून/हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को पतंजलि योगपीठ…
dhami

मुख्यमंत्री ने सीमान्त नीती घाटी पहुंचकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - August 10, 2022 0
मलारी/जोशीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सीमांत गांव मलारी में भारतीय सेना, आईटीबीपी (हिमवीर), सीमा सड़क संगठन…
रामनाथ कोविंद

विश्वविद्यालयों का शोध ऐसा हो जिसे मानव समाज धारण कर सके: रामनाथ कोविंद

Posted by - December 8, 2019 0
भुवनेश्वर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि विश्वविद्यालय विचारों के केंद्र हैं, लेकिन वह एकाकी नहीं हैं। यह…
भारतीय मूल की पांच महिला इंजीनियरों का डंका

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में प्रज्ञा कश्यप शत-प्रतिशत अंक हासिल कर बनी टॉपर, बनेंगी आईएएस

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवा को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा प्रज्ञा कश्यप…