Little girl

छोटी बच्ची ने जवान के छुए पैर, भावुक होकर जताया प्यार, Viral VIDEO

487 0

नई दिल्ली: एक छोटी सी बच्ची (Little girl) ने सुरक्षाकर्मी के पैर छू लिए, इसके बाद जवान भी भावुक हो गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख चारों ओर इस बच्ची के माता पिता की जमकर तारीफ होने लगी। यह वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का लग रहा है। जहां तीन सीआरपीएफ जवान खड़े होकर बात करते नजर आ रहे हैं। तभी एक छोटी बच्ची उनके पास आती है और एक जवान के पास जाकर खड़ी हो जाती है।

जवान भी उसे बड़े प्यार से देखता है, मगर तभी बच्ची झुककर उस जवान के पैर छू लेती है। यहां देख जवान भावुक हो जाता है और बच्ची का चेहरा पकड़कर उसे प्यार करने लग जाता है और फिर उसे वीडियो बनाने वाले उसके परिजनों के पास भेज देता है।

https://twitter.com/VIKASHMOHTA90/status/1547897909550907392?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1547940365549744132%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es3_&ref_url=https%3A%2F%2Frplnews.in%2Fnational%2Fsmall-girl-touch-feet-of-soldier-video_11831.html

इस छोटी बच्ची के साथ-साथ उनके माता-पिता की जमकर प्रशंसा हो रही है। वीडियो को अब तक कई व्यूज मिल चुके है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस वीडियो पर रिएक्ट कर लिखा – इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए।

जल्द बनवाए घर, बढ़ने लगे सरिया-सीमेंट के दाम

Related Post

indore

इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का शुभारंभ, मिलेगा व्यवसायिक लाभ

Posted by - March 13, 2022 0
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
sachin vaje

एंटीलिया मामले में NIA का दावा- वाहन में रखे विस्फोटक सामग्री की खरीद वाजे ने की थी

Posted by - March 31, 2021 0
मुंबई । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के…
CM Dhami

हल्द्वानी हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मिले सीएम धामी, कहा-उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा

Posted by - February 9, 2024 0
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया गया।…
Rahul Gandhi in kamakhya Temple

असम : रैली से पूर्व राहुल गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

Posted by - March 31, 2021 0
गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रचार करने के लिए असम पहुंचे। इस दौरान राहुल…