पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण की वोटिंग आज, वोट डालने से पहले पीएम ने लिया मां का आशीर्वाद

1014 0

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 116 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज मतदाता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।  वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से वोट डालेंगे। इससे पहले वह अपनी मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें :-‘धर्मयुद्ध लड़ने वाली साध्वी को केवल नोटिस क्यों, नामांकन रद्द क्यों नहीं?- मायावती 

आपको बता दें पीएम ने अहमदाबाद में मतदान किया। अपना मत डालने से पहले वह मां हीराबेन से मिले और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। मां ने उन्हें हलवा खिलाया और पावागढ़ी की माता की चुनरी भेंट की। इसके अलावा उन्होंने बेटे को नारियल, 500 रुपये और मिश्री भी दी। मतदान से पहले उन्होंने भारत माता की जय कहा। उन्होंने ट्वीट करके लोगों से तीसरे चरण के लिए मतदान करने की अपील की।

ये भी पढ़ें :-राफेल मुद्दे पर मुझसे डिबेट करने के बाद देश को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगे पीएम- राहुल गांधी 

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी गांधीनगर में मतदान कर दिया है। वह खुली जीप में बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे थे, जहां पहले से ही बीजेपी अध्यक्ष और उम्मीदवार अमित शाह उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद पीएम ने वोट डाला और विजयी निशान दिखाया। पीएम की एक झलक पाने के लिए बूथ के बाहर सैकड़ों की तादाद में लोग जमा हो गए थे और लगातार लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

Related Post

संकल्प पत्र पर सियासत तेज

बीजेपी के संकल्प पत्र पर राहुल का बड़ा बयान, स्मृति और नकवी ने किया पलटवार

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी के संकल्प पत्र को ‘एक व्यक्ति’ की आवाज करार देते हुए मंगलवार यानी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल…
musical instruments

लुप्त हो रहे वाद्य यंत्रों की धुनों को संजो रहा है प्रदेश का लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश के जंगलों, पहाड़ों और नदियों के किनारे गूंजने वाली जनजातीय वाद्य यंत्रों (Musical Instruments) की धुनें आज आधुनिक…
plastic

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी काम कर रही ग्राम पंचायतें

Posted by - September 14, 2024 0
वाराणसी: डबल इंजन सरकार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतें पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अब अपनी आय बढ़ने पर भी…