CM Dhami

कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का सीएम धामी ने खुद टीका लगाकर किया शुभारंभ

525 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को महात्मा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का स्वयं टीका लगाकर शुरूआत की। प्रदेश में 18 से 59 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निशुल्क प्रिकाशन डोज की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों से टीकाकरण में सहयोगी बनने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये टीकाकरण जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है, सभी प्रदेशवासी जो भी 18 वर्ष से ऊपर है वो सभी कोविड प्रीकॉशन डोज अभियान का हिस्सा बनकर कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया।

सीएम धामी ने केंद्रीयकृत मिड-डे-मील किचन का किया शुभारंभ

उनके नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य भी किया गया। कोरोना महामारी कम अवश्य हुई है परन्तु अभी खत्म नही हुई है, अभी भी बचाव, जागरूकता, साफ-सफाई एवं वैक्सीनेशन द्वारा ही इससे बचा जा सकता है।

अनियंत्रित ट्रेक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की मौत

Related Post

CM Dhami

लोकपर्व हरेला पर्यावरण संरक्षण का पर्व है: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - August 3, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मोथरोवाला स्थित श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज में लोकपर्व ’हरेला’…
Dhami

चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम होने से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा : धामी

Posted by - March 25, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में हेल्थ एटीएम की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को…
CM Dhami

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक : मुख्यमंत्री

Posted by - January 12, 2026 0
देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…