प्रियंका -स्मृति ईरानी

लोकसभा चुनाव 2019: एक्टर तो मैं हूं, नाटक न करें प्रियंका – स्मृति ईरानी

1021 0

अमेठी। राहुल गांधी का प्रचार करने के लिए सोमवार यानी आज कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी पहुंची। उन्होंने यहां बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। अमेठी में जूते बांटने पर प्रियंका ने कहा कि, चुनाव आ गया है, बहुत लोग बाहरी लोग आ गए हैं।

ये भी पढ़ें :-पीएम के बयान पर महबूबा का पलटवार, बोली- पाकिस्तान ने भी ईद के लिए नहीं बचाए परमाणु बम 

आपको बता दें स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अमेठी में जूता बांटने पर दिए गए बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक्टर मैं रह चुकी हूं इसलिए प्रियंका एक्टिंग न करें तो बेहतर है, जहां तक उन गरीब नागरिकों की बात है जिनके पैरों में जूते नही हैं तो मैं यही कहना चाहूंगी कि अगर उनमें (प्रियंका गांधी) जरा सी भी शर्म बाकी है तो वह खुद जाकर देख लें कि सच क्या है…?

ये भी पढ़ें :-जैसा बाप वैसा बेटा, अब इस पर हंसू या रोऊं – जया प्रदा

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने अमेठी में बयान दिया कि यहां की जनता को पता है कि अमेठी किसके दिल में रहती है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी यहां आती हैं और लोगों को जूते बांटती हैं ये कहने के लिए कि अमेठी की जनता के पास पहनने के लिए जूते नहीं हैं। वह ये सोचती हैं कि ये राहुल गांधी का अपमान है।

Related Post

वैश्विक अर्थव्यवस्था के 90 खरब डॉलर का नुकसान

कोरोनावायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था के 90 खरब डॉलर का करेगा नुकसान

Posted by - April 14, 2020 0
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान है कि ‘कोविड-19’ वैश्विक अर्थव्यवस्था को दो साल में 90 खरब डॉलर…
AK Sharma met PM Modi

पीएम मोदी से एके शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने…
RAJNATH SINGH

एलडीएफ-यूडीएफ केरल में खेल रही हैं मैत्री मैच : राजनाथ

Posted by - March 28, 2021 0
तिरुवनंतपुरम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ…
Yogi

यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Posted by - April 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनके…