'भारत' का ट्रेलर

दमदार डॉयलाग और जबरदस्त लुक में रिलीज हुआ ‘भारत’ फिल्म का ट्रेलर

1098 0

मुम्बई। सलमान खान और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड​ फिल्म भारत का ​ट्रेलर लांच हो चुका है। ट्रेलर में समलान खान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का ट्रेलर पहली ही झलक में आपके मन को भा जाएगा. ट्रेलर में आपको एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ट्रेजेडी हर रंग नजर आता है।

https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1119476368683696128

ये भी पढ़ें :-मोदी बायोपिक: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, जानें होगी अगली सुनवाई 

आपको बता दें फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है ब्लैक एंड व्हाइट टीवी स्क्रीन के स्टाइल में, जिसमें सलमान खान कहते नजर आते हैं कि अक्सर लोग यही सोचते हैं कि एक मिडिल क्लास बूढ़े आदमी की जिंदगी कितनी बोरिंग रही होगी। लेकिन उन्हें क्या पता कि उसकी जिंदगी कितनी रंगीन रही है।

ये भी पढ़ें :-बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट 

जानकारी के मुताबिक फिल्म में सलमान खान के कैरेक्टर का नाम ही भारत है। जिसकी पूरी जिंदगी रंगीन रही है। मूवी में भारत की जिंदगी के 71 साल के सफर को दिखाया जाएगा। सलमान और कैटरीना के संवाद काफी दमदार है। साथ कटरीना का लुक भी काफी इंप्रेसिव है। ट्रेलर में कटरीना-सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी को अच्छा स्पेस मिला है। वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक की बात करें तो वह काफी दमदार है।

Related Post

दीक्षांत समारोह में छात्रा ने फाड़ी CAA की प्रति

जाधवपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रा ने डिग्री लेने के बाद फाड़ी CAA की प्रति

Posted by - December 25, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की जाधवपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को एमए की डिग्री लेने के बाद नागरिकता संशोधन…
मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित होने पर भेदभाव का न्यायालय ने लगा आरोप

मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित होने पर भेदभाव का न्यायालय ने लगा आरोप

Posted by - March 26, 2021 0
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि थल सेना ने महिला एसएससी (शार्ट सर्विस कमशीन) अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने…
सोनाक्षी सिन्हा रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: रोड शो में बोली सोनाक्षी, हिरोइन नही आज मै बेटी की हैसियत से आई हूँ

Posted by - May 3, 2019 0
लखनऊ। सपा पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में शुक्रवार यानी आज उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने रोड शो…