मोदी बायोपिक

मोदी बायोपिक: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, जानें होगी अगली सुनवाई

999 0

नई दिल्ली। पीएम मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज को लेकर चुनाव आयोग ने सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंप दी है। सर्वोच्च न्यायालय अब मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को करेगा।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा नेता मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुईं सिंगर सपना 

आपको बता दें इससे पहले 20 अप्रैल को फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारत निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा था। न्यायालय ने पूछा था कि आयोग ने किस प्रावधान के तहत फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई है।

ये भी पढ़ें :-मोदी पर बनी फिल्म की रिलीज के लिए विवेक ऑबेरॉय ने शिरडी में की पूजा-अर्चना 

जानकारी के मुताबिक इसी बीच रविवार को विवेक ओबेरॉय फिल्म की रिलीज के लिए शिरडी के साईंबाबा के दर पर पूजा करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उनकी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता ने कहा, ‘हमने साईंबाबा से आर्शीवाद मांगा और कहा हमें उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।’

Related Post

ट्विटर पर वायरल हुई तस्वीर, सिगरेट फूंकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Posted by - July 21, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से मुसीबत में पड़ती नजर आ रही हैं।प्रियंका चोपड़ा की एक…
संजय राउत

सत्ता के लिए अजित ने दिया धोखा, शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं : संजय राउत

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में रातों रात बाजी पलट गई है। शनिवार को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस…