Mahatma Gandhi

कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुआ खिलवाड़, भारत नाराज

548 0

नई दिल्ली: कनाडा की राजधानी टोरंटो के रिचमंड हिल में स्थित विष्णु मंदिर में भारत देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद से देश नाराज हो गया है। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई है तो घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, यह घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की घटना को लेकर ट्वीट कर जानकारी भी दी है।

महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘हम रिचमंड हिल के विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने से व्यथित हैं। बर्बरता के इस आपराधिक, घृणित कृत्य ने कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचाई है।’

स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कहा कि, वे इस घटना के बाद से इसे हेट क्राइम के रूप में जांच कर रहे हैं। मंदिर के अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि प्रतिमा को 30 साल से अधिक समय पहले स्थापित किए जाने के बाद से यह पहली घटना घटी है, इससे पहले कभी नहीं हुआ। बता दें कि 5 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा दिल्ली में बनाई गई थी और मई 1988 में इसका यहां अनावरण किया गया था।

बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में नहीं आएगी समस्या, लिया गया बड़ा फैसला

टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास और ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने घटना की निंदा की और ट्विटर पर कहा कि उन्होंने अपराध के बारे में कनाडा के अधिकारियों से संपर्क किया है। इस अपराध ने भारतीय समुदाय में ‘चिंता और असुरक्षा की भावना’ को बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि, यहां जो घटना हुई है वो महात्मा गांधी के ऊपर काली स्याही से अभद्र शब्द भी लिखे गए हैं।

महादेव का पावन माह सावन आज से शुरू, जानें क्यों होता है जलाभिषेक?

Related Post

शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड

शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के अधिवेशन में उठी शिया मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग

Posted by - December 8, 2019 0
लखनऊ। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड ने शिया मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग की है। राजधानी लखनऊ में…
CM Bhajan Lal

स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की पात्रता में छूट की अधिसूचना जारी

Posted by - October 9, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पत्रकार (Journalist) कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के तहत बुधवार…
Corona in India

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.32 लाख के करीब, 54 हजार से अधिक स्वस्थ

Posted by - May 24, 2020 0
नई दिल्ली। देश में पिछले तीन दिन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 20 हजार मामले सामने आने…