Congress

दो दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस को दिया झटका, बताई वजह

608 0

नई दिल्ली: उत्तराखंड में कांग्रेस (Congress) को दो दिग्गज नेताओं ने आज एक बड़ा झटका दिया है। दोनों नेताओं ने पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्कलह को वजह बताकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। डॉक्टर आरपी रतूड़ी और कमलेश रमन कांग्रेस छोड़कर सोमवार को आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे। डॉक्टर आरपी रतूड़ी देहरादून में पिछले चार दशक से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।

कमलेश रमन पार्टी में महिला विंग में महानगर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभालन चुकी हैं। दोनों नेताओं का जाना उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान करन मेहरा को सौंपी थी।

सैरपुर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए…

पार्टी ने एक युवा चेहरे के रूप में करन मेहरा को जिम्मेदारी दी और सबसे बड़ी चुनौती अंतर्कलह को खत्म करने का भी भरोसा जताया, लेकिन राज्य में पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद ने उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Post

CM Yogi

और प्रगाढ़ हुए उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के रिश्ते, कई सेक्टर में हुआ एमओयू

Posted by - May 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और कोरिया गणराज्य के ग्योंगसांगबुक-डो प्रांत के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया…