Ajit Pawar

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता बने अजीत पवार

549 0

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए अजीत पवार (Ajit Pawar) को एनसीपी विधायक दल की बैठक में विपक्ष का नेता चुना गया है। अजीत पवार एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे हैं। नेता जयंत पाटिल ने अजीत पवार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधानसभा में इसे स्वीकार कर लिया गया। महाविकास अघाडी सरकार के दौरान अजीत पवार राज्य के उप मुख्यमंत्री थे। अजीत पवार से पहले देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के नेता थे लेकिन अब वे उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।

शिवसेना के टूटने के बाद अब एनसीपी महाराष्ट्र विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। पहले उप मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले अजीत पवार अब विपक्ष के नेता बन गए हैं। स्पीकर की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अजीत पवार परिपक्व नेता और प्रशासक हैं।

पिछले 24 घंटों में भारत में बढ़े COVID के 16,135 नए मामले

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- मोदी के नेतृत्व में भारत के ज्ञान और शक्ति से परिचित हो रही दुनिया

Posted by - October 7, 2024 0
हल्द्वानी। नैनीताल दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित…
YOUTH CONGRESS UTTARAKHAND

यूथ कांग्रेस ने CM तीरथ को दिखाए काले झंडे, पुलिस ने हिरासत में लिया

Posted by - March 21, 2021 0
रामनगर। रामनगर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) को काले झंडे दिखाकर…