Fire

फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत का माहौल

470 0

कानपुर: भीषण गर्मी की वजह से आग (Fire) की अनहोनी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। वहीं यूपी के कानपुर (Kanpur) में बुधवार की सुबह नौबस्ता इलाके की एक गोदाम में भीषण आग (Fire) ने तहलका मचाया है। नौबस्ता इलाके में एक फोम के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान आग की बड़ी-बड़ी लपटों और आग से निकलने वाले काले धुंए को देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची।

दमकल विभाग की गाड़ियों के घटनास्थल पहुंचने के बाद कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। फोम गोदाम में आग की घटना आज सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास हुई है। नौबस्ता इलाके मैं फोन के गोदाम में आग कैसे लगी फ़िलहाल इस बारे में तो अभी कुछ पता नहीं चल पाया है और ना ही आग की घटना में किसी की जनहानि की खबर सामने आई है। आग की घटना के दौरान यह भी पता चला है कि, जिस जगह आग लगी है, वहाँ दो मंजिला मकान है और मकान के भूतल पर फोम का गोदाम है।

STF ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले 3 शातिर को किया गिरफ्तार

Related Post

Incense

अयोध्या धाम में मंदिर होंगे स्वच्छ, ईश के चरणों में चढ़े फूलों से बनाई जाएगी धूप

Posted by - January 20, 2024 0
अयोध्या। अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) कार्यक्रम के दौरान और इसके बाद मंदिर…
Agreement between UPSIDA and CEL

करार से पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विज़न “सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” को साकार करने की दिशा में प्रदेश…