Sri Lanka

श्रीलंका में मचा त्राहिमाम, पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे लोग

439 0

श्रीलंका: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) पिछले सात दशकों में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो चूका और तेजी से बढ़ती महंगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। देश में ईंधन की भारी कमी से लोग परेशान है। देश में हर जगह तेल लेने के लिए हजारों लोगों की लंबी लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। श्रीलंका (Sri Lanka) में सोमवार को सैनिकों ने पेट्रोल के लिए कतार में लगे लोगों को टोकन दिए, जबकि कोलंबो में स्कूल बंद कर दिए गए और सरकारी कर्मचारियों को अब घर से काम करने को कहा गया है।

देश में ईंधन की कमी और लोगों में उसे पाने की किस कदर होड़ मची हुई है उसका अंदाजा एक रिक्शा चालक की बात से लगा सकते हैं। 22 मिलियन आबादी का यह देश जिंदगी जीने के लिए आवश्यक जरूरी सामान जैसे भोजन, दवा और सबसे जरूरी चीज ईंधन के आवश्यक आयात के लिए भुगतान तक नहीं कर पा रहा है जिससे हर दिन महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। श्रीलंका सरकार का विदेशी मुद्रा भंडार अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।

44वें शतरंज ओलम्पियाड: वर्ल्ड चैंपियन ग्रैंडमास्टर के साथ सीएम योगी ने खेला चेस

Related Post

Ukraine

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वलोदिमिर जेलेंस्की का बड़ा खुलासा

Posted by - May 1, 2022 0
यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की का दावा यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा करते हुए कहा है …
Anita

FINA विश्व चैंपियनशिप: पूल में डूबने लगी अमेरिकी तैराक अनीता, कोच ने बचाई जान

Posted by - June 23, 2022 0
वाशिंगटन: अमेरिकी तैराक (American swimmer) अनीता अल्वारेज़ (Anita Alvarez) बुधवार को बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप में पूल में होश खोने…