Chardham

28 और 29 जून को चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को चेतावनी!

447 0

देहरादून: हिन्दूओं का पवित्र चारधाम (Chardham) तीर्थ स्थल बद्ररीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हर-साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। इस साल भी बड़ी तादात में लोग चारधाम (Chardham) यात्रा पर पहुंचे हुए है। दरअसल यह एडवाइजरी मौसम विभाग ने जारी किया है। उत्तराखंड में भले ही मानसून खिसक गया हो, लेकिन अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। इस बीच चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ये सलाह है कि किसी भी स्थिति में 28 और 29 जून को यात्रा करने बचे।

इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। ऐसे में इन घटनाओं को लेकर मौसम विभाग चेतावनी जारी किया है। मौस​म विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 से 28 जून तक बारिश का येला अलर्ट और 29 जून को भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश के बाद पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं होती है।

विभिन्न विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

इधर भारी बारिश और प्री मानसून की वजह से पर्यटन विभाग ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा और बदरीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन के लिए आ चुके हैं। अब तक 23 लाख 80 हजार 448 यात्री उत्तराखंड में यात्रा सीजन के दौरान पहुंच चुके हैं।

शाम 6:30 बजे पीएम मोदी करेंगे सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित

Related Post

DM Savin Bansal

मुख्यमत्री के संकल्प से प्रेरित डीएम जिले की स्वास्थ्य सेवाओ के सुधार हेतु प्रतिबद्ध

Posted by - August 17, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में चिकित्सा प्रबन्धन समिति राजकीय जिला…
haridwar kumbh 2021

महाकुंभ 2021: आस्था और आकर्षण का केंद्र बनेगा 141 फुट ऊंचा डमरू-त्रिशूल

Posted by - March 27, 2021 0
हरिद्वार । भगवान भोलेनाथ के ससुराल धर्मनगरी में उनका डमरू-त्रिशूल श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण का केंद्र बनेगा। श्री पंचदशनाम…
YOUTH CONGRESS UTTARAKHAND

यूथ कांग्रेस ने CM तीरथ को दिखाए काले झंडे, पुलिस ने हिरासत में लिया

Posted by - March 21, 2021 0
रामनगर। रामनगर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) को काले झंडे दिखाकर…