Deputy CM

अग्निपथ को लेकर भारी बवाल, डिप्टी सीएम के आवास पर हुआ हमला

574 0

बेतिया: बिहार के बेतिया में अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) का विरोध तेजी से हो रहा है। यहां पर अब तक भारतीय रेलों में आग लगाने की घटनाएं सामने आ रही थी, वहीं अब भाजपा के जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियो ने आज शुक्रवार को बेतिया में डिप्टी सीएम (Deputy CM) रेणु देवी (Renu devi) के आवास पर हमला बोल दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम (Deputy CM) रेणु देवी के घर के खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये गए हैं।

डिप्टी सीएम के आवास में रहने वाले किरायदार और अन्य स्टाफ ने बताया कि उग्र भीड़ अंदर घुसना चाहती थी और घर का ताला तोड़ने की कोशिश की है।वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी तुरंत मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है। फिलहाल रेणु देवी के आवास में रहनेवाले लोगों में डरे हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 75 हजार स्थानों पर 3.50 करोड़ लोग करेंगे योगाभ्यास

इससे पहले आज सुबह से ही शहर में उपद्रवी तत्व जमकर उत्पात मचा रहे है। जिसके तहत एनएच 727 सुप्रिया रोड में उन्मादी भीड़ ने जमकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। वहीं स्थिति को काबू में पाने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार कार्रवाई में जुटी है। शहर के सभी प्रमुख इलाकों में पुलिस बल उतारे गए हैंं। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल के बेतिया स्थित घर पर भीड़ ने हमला किया। उपद्रवियों ने घर की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए, नेम प्लेट नीचे गिरा दिया।

अग्निवीरों को उत्तराखंड पुलिस भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता : सीएम धामी

Related Post

CM Dhami

कुंभ के दौरान श्रद़धालुओं की सुरक्षा से संबंधित सभी इंतजाम समय से पूरे करें: धामी

Posted by - September 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी…
CM Vishnu Dev Sai

हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना है : मुख्यमंत्री साय

Posted by - October 14, 2024 0
लैलूंगा /रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज साेमवार काे लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में…
RamLalla

श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के मूल गर्भ गृह में होगी स्थापित

Posted by - January 15, 2024 0
अयोध्या । सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उस सवाल का भी जवाब दे दिया,…