RSS

RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

539 0

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में राज मोहम्मद को पुदुकोद्दि जिले से गिरफ्तार किया है। उसके बारे में तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) को यूपी एटीएस से सूचना मिली थी। RSS ऑफिस को धमाके से उड़ाने की धमकी देने की बात को लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने बताया था और बाद में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस की तरफ से कहा गया कि सोमवार रात को एक वॉट्सएप ग्रुप के जरिए लखनऊ के अलावा आरएसएस के पांच कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

धमकी की सूचना पर पुलिस लखनऊ के अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पर पहुंची। यहां आरएसएस के अवध प्रांत के घोष प्रमुख, प्रोफेसर नीलकंठ तिवारी की तहरीर पर मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लखनऊ के अलावा आरएसएस के अन्य पांच कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मड़ियांव पुलिस ने बताया कि इस मामले में धारा 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि तीन अलग-अलग भाषाओं, हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ में धमकी दी गई थी।

RSS के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी राज मोहम्मद गिरफ्तार -

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि धमकी का पता वॉट्सएप ग्रुप के जरिए चला। इसमें ‘अल इमाम अंसार रजीउन मेहंदी नाम के वॉट्सएप ग्रुप में एक आरएसएस कार्यकर्ता इनवाइट लिंक के जरिए जुड़ गया था। इस दौरान लिंक को कई वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया था। आरएसएस कार्यकर्ता को वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने और बाद में आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी का पता चला तो वह हैरान रह गया। उसने इसके बाद तुरंत एक अवध प्रांत के पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। बाद में यह मामला आला अधिकारियों के पास पहुंचा।

लखनऊ-उन्नाव में RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, अल अंसारी इमाम रजी उन मेहंदी नाम के वॉट्सएप ग्रुप में तीन अलग-अलग भाषाओं कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में धमकी वाले मैसेज किए गए। हिन्दी में धमकी दी गई, जिसमें लिखा था, ‘नवाबगंज उत्तर प्रदेश 271304। आपके छह पार्टी कार्यालय पर बमबारी की जाएगी 8 बजे। हो सके तो विस्फोट को रोक लें।’ वहीं अंग्रेजी में दी गई धमकी में लिखा था, ‘V49 R+J8G Nawabganj uttarpradesh 271304: Your six party office is bombed at 8 pm stop the explosion if u can।’ मैसेज में नवाबगंज के अलावा लखनऊ के सेक्टर क्यू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर का भी जिक्र किया गया था।

दक्षिण अफ्रीका से फरार गुप्ता ब्रदर्स अरेस्ट, अरबों के घोटाले का है आरोप

Related Post

CM Yogi

महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाय उच्च स्तरीय बुनियादी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

Posted by - January 16, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय बुनियादी…
Keshav Maurya met Governor Shiv Pratap Shukla

केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज: आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya ) ने हिमाचल प्रदेश…
CM Yogi

जनपद स्तर पर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम योगी

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने यहां आए हर फरियादी से स्वयं मुलाकात…