BJP

बीजेपी कार्यालय पर हमले का मिला इनपुट, बढ़ाई गई सुरक्षा

567 0

चंडीगढ़: गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब भाजपा कार्यालय ( BJP office) पर हमले का इनपुट मिला है। जिसके चलते भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब भाजपा का मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ (Chandigarh) के सैक्टर-37 में है। यहां पिछले कुछ दिनों से उन नेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं। इस बीच शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह यहां पंजाब भाजपा कार्यालय ( BJP office) भी आएंगे।

इसके बाद वह पंचकूला में खेलो इंडिया कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। शाह के चंडीगढ़ दौरे से पहले गुरुवार रात इंटेलीजेंस ने इनपुट दिया कि पंजाब भाजपा कार्यालय ( BJP office) पर हमला हो सकता है। जिसके चलते शुक्रवार सुबह ही यहां की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी ने जनता का किया आभार व्यक्त

चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन ने भी पंजाब भाजपा कार्यालय पहुंचकर उन स्थानों का जायजा लिया जहां गृहमंत्री अमित शाह रुकेंगे। भाजपा कार्यालय की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। भाजपा कार्यालय के अलावा आसपास के सभी इलाकों में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

यूपी में सुरक्षित है निवेशकों का हित, मिलेगा हर तरह का संरक्षण: सीएम योगी

Related Post

CM Vishnudev Sai met PM Modi

CM साय ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, चर्चा कर बस्तर के विकास का सौंपा रोडमैप

Posted by - March 18, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने मंगलवार काे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)…
CM Bhajanlal Sharma

अपना मानसिक संतुलन खो चुके है…, सीएम भजनलाल ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना

Posted by - May 6, 2025 0
वडोदरा : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने गुजरात में भाजपा सरकार द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की…
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - April 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…
Governor Anandiben Patel inaugurated the 19th National Jamboree.

जंबूरी केवल महोत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैः राज्यपाल

Posted by - November 24, 2025 0
लखनऊ : भारत स्काउट एंड गाइड की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) का भव्य उद्घाटन सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन…