Mother

कलयुगी मां ने अपनी मासूम बेटी को ‘एग डोनेशन’ करने पर किया मजबूर

567 0

इरोड: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के इरोड शहर स्थित एक प्राइवेट फर्टिलिटी हॉस्पिटल (Fertility Hospital) में एक 13 साल की लड़की को एक बार नहीं बल्कि आठ बार अंडाणु दान (एग डोनेशन) करने के लिए मजबूर किया गया। मासूम लड़की को ऐसा करने पर मजबूर करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पकड़ में आए तीनों आरोपियों में 2 महिला शामिल हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से एक महिला, उस लड़की की मां (Mother) है।

खबरों के मुताबिक, लड़की की मां इंदिरानी प्राइवेट हॉस्पिटल सुधा अस्पताल के लिए दलाल का काम करती थी। पुलिस का कहना है कि 40 साल की इंदरानी पैसे के बदले अपनी बेटी को जबरदस्ती अंडाणु (डिंब) दान के लिए हॉस्पिटल ले गई थी। इस दरम्यान इंदिरानी का प्रेमी सैयद अली और एक दूसरी महिला भी हॉस्पिटल में मौजूद थे।

रिश्तेदार को बताई अपनी पीड़ा

खबर के मुताबिक, अस्पताल ने अंडाणु दान के लिए आरोपी को कुल 25 हजार रुपये का भुगतान भी किया था। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की अपनी मां के अत्याचार से परेशान हो उठी थी। इसी बीच मई महीने में वह सेलम स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गई और उसे अपनी आपबीती सुनाई। लड़की की बात सुनकर रिश्तेदार हैरान रह गए। इसके बाद परिजनों ने इरोड दक्षिण पुलिस में इंदिरानी और दो अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

चंपावत उपचुनाव में CM धामी ने सबको किया चंपत, मिली ऐतिहासिक जीत

जांच में जुटी पुलिस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़ित लड़की को पुलिस ने शहर के सरकरी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आरोपियों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।

 

Related Post

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
एसटीएफ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का रविवार को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। राजेश 47 वर्ष के थे। 2000 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सिंह पीपीएस एसोसिएशन के महासचिव भी थे। वे लखनऊ में कई सर्किल में सीओ रहे। मूल रूप से अमेठी के रहने वाले राजेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ अफसर भी रह चुके हैं। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव राजेश को एसटीएफ मुख्यालय में सलामी भी दी गई। उनका अंतिम संस्कार गृह जिले अमेठी में किया गया। राजेश के निधन पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  
Anand Bardhan

उत्तराखण्ड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम पर सभी विभागों को अपनी संपत्तियों को मैप करने के निर्देश

Posted by - January 5, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…