cm yogi

हमने जो कहा, वो पूरा किया हैं, हम बहाना नहीं करते हैं : सीएम योगी

445 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधायक स्थानीय विकास निधि को तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर सालाना पांच करोड़ रुपये करने की मंगलवार को विधान सभा में घोषणा की।

योगी (CM Yogi) ने सदन में बजट प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, “मैं माननीय सदस्यों की निधि को 5 करोड़ करने की घोषणा करता हूं।” इस दौरान उन्होंने बजट सत्र के दौरान विधान सभा की कार्यवाही सुचारू एवं शांतिपूर्ण तरीके से होने पर सभी सदस्यों का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र की आठ दिवसीय कार्यवाही देर रात्रि तक बिना किसी बाधा के साथ चली, सभी पहली बार चुनकर आये सदस्यों का कार्यवाही का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे वरिष्ठ सदस्यों का धन्यवाद जो लगातार कार्यवाही हिस्सा बने। आज बजट प्रक्रिया को पारित करने के लिए धन्यवाद देता हूं।”

गौरतलब है कि 23 मई को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये पेश 6.15 लाख करोड़ रुपये के बजट को विधान सभा ने पारित कर दिया।

योगी (cm yogi) ने बजट सत्र को नजीर बताते हुए कहा कि परम्पराएं इसी तरह बनती हैं। सरकार पूरी मजबूती के साथ 25 करोड़ जनता के हित के लिए कार्य कर रही है।

योगी (cm yogi) ने बजट प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर खूब तंज कसे। उन्होंने अखिलेश पर चर्चा से इतर दूसरे गैरजरूरी मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सदन में नसीहत दी, “आप जो बातें कहते हैं, वे सदन की कार्यवाही का हिस्सा बनती हैं और सदन के पुस्तकालय का हिस्सा बनती हैं। इसलिए हमको सोच समझकर बोलना चाहिए, जिससे वो भविष्य की पीढ़ी के सामने एक उदाहरण बनें।”

सीएम योगी ने अधिकारियों को सुबह 10 से 11 बजे तक जनसुनवाई करने का का दिया निर्देश

योगी (cm yogi) ने अखिलेश की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी कर दी। उन्होंने कहा कि कोई फर्क नही है आपमें और राहुल गांधी में। वे (राहुल गांधी) देश के बाहर रहकर देश की बुराई करते हैं, आप (अखिलेश) उत्तर प्रदेश के बाहर प्रदेश की बुराई करते हैं।”

उन्होंने बजट प्रस्ताव के बारे में कहा कि उत्तर प्रदेश का पहला बजट 1947 में जब आया वह कुल 103 करोड़ रुपये का था। उस समय प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 259 रुपये थी और प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 1,628 करोड़ रुपये था। योगी ने कहा कि इसके बाद से देश ने एक लंबी यात्रा तय की। 75 वर्षों में हम खो गए, 70 वर्षों में उप्र को कहां ले गए।

उन्होंने कहा, “2017 से पहले वाली सरकार में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय, देश की प्रति व्यक्ति आय की एक तिहाई रह गई थी। 2016-17 के बजट में बैंक से वित्तीय सहायता ली जाती थी, आज हमारी निर्भरता बैंक और वित्तीय सहायता में 13 फीसदी ही रह गई है, हम बाकी अपने सोर्स ऑफ इनकम से पूरा कर रहे हैं।”

एसआरएस बुलेटिन के अनुसार उप्र में IMR में आई 3 अंक की कमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय को बढाने में सरकार को सफलता मिली है। बैंकों से आम आदमी को मिलने वाला लाभ बढ़ा है। उन्होंने कहा, “हमने लोककल्याण संकल्प पत्र में 130 संकल्प किये थे, इनमें से 97 संकल्पों को बजट में शामिल किया, इसके लिए हमने 54 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया। हमने जो कहा,वो पूरा करते हैं, हम बहाना नहीं करते हैं।

Related Post

CM dashboard

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

Posted by - October 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले साढ़े आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा…
CM-YUVA Yojana

मिसाल बन रही ‘सीएम युवा’ योजना, पढ़े-लिखे योग्य युवाओं के दरवाजे खुद पहुंच रही योगी सरकार

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की सीएम युवा योजना (CM Yuva Yojna) अब सिर्फ योजना नहीं, बल्कि स्वरोजगार की नई क्रांति…
CM Yogi

विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल लाने का सामर्थ्य रखता है युवाः सीएम योगी

Posted by - December 8, 2024 0
कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध, आदि शंकराचार्य, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद…
गुड़ के औषधीय गुणों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है महोत्सव का उद्देश्य

गुड़ के औषधीय गुणों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है महोत्सव का उद्देश्य

Posted by - March 7, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य के गन्ना विकास विभाग द्वारा आयोजित दो…