yogi government

योगी सरकार ने हर हाथ को काम देने का लिया संकल्प

533 0

लखनऊ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government) ने हर हाथ को काम देने का संकल्प लिया है। सेवायोजन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर प्रति माह एक बड़े रोजगार मेले को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की ओर से यूपी के हर जिले में प्रत्‍येक सप्‍ताह रोजगार मेला आयोजित होगा।

योगी सरकार (Yogi government ) की इस मुहिम से रोजगार मेले (job fair) में सभी रोजगार-स्वरोजगार सृजन करने वाले विभागों के भाग लेने से एक ही स्थल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे। औद्योगिक क्षेत्र की विशिष्टता के आधार पर इस आयोजन के लिए नोएडा और गाजियाबाद को अलग से चुना गया है।

यूपी में एक अप्रैल से 23 मई तक 197 लघु एवं वृहद रोजगार मेले में 13,811 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। विभाग की ओर से 31 मई तक 20,204 बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है। प्रदेश में 265 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।

परिषदीय विद्यालयों में हर कक्षा के लिए होंगे कमरे

इस वृहद रोजगार मेले का आयोजन लखनऊ, आजमगढ़, अलीगढ़, सहारनपुर, अयोध्‍या, बस्‍ती, गाजियाबाद, झांसी, बांदा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर में किया जा रहा है। ये रोजगार मेले 24 मई से 30 मई तक आयोजित किए जाएंगे। इस मेले में सभी रोजगार सृजन करने वाले विभागों के भाग लेने से एक ही स्थल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे।

रोजगार हेल्प डेस्क (employment help desk) से मिल रही मदद

प्रत्‍येक कार्यालय में एक रोजगार हेल्प डेस्क (employment help desk) बनाकर संबंधित विभाग द्वारा रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण व अप्रेंटिस के माध्यम से इससे जुड़े कार्यक्रमों का विवरण उपलब्ध कराया जा रहा। प्रशासनिक विभागों के तहत सभी निदेशालय/निगम/बोर्ड/आयोग इत्यादि से संबंधित विभाग के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

जिनके माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूपों पर अपनी सूचना उपलब्ध करायी जा रही है। सरकारी विभागों और उनसे अधीनस्थ संस्थाओं में मैनपावर लगाने के लिए सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in की मदद ली जा रही है।

Related Post

Ansari Brothers

योगी सरकार की प्रभावी पैरवी का असर, माफिया अंसारी ब्रदर्स पर भी कसा कानून का शिकंजा

Posted by - April 29, 2023 0
लखनऊ/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल, शनिवार का दिन योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) द्वारा प्रदेश में कानून का राज…
cm yogi

कोई भी व्यक्ति जर्जर भवन में न रहे, उसे बिना देर किये बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए: सीएम योगी

Posted by - August 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
cm yogi

आधी आबादी सुरक्षित तो सब कुछ सुरक्षित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 17, 2023 0
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आधी आबादी सुरक्षित है तो सब कुछ सुरक्षित है। माताओं और बहनों…
neha sharma

जनता को परेशान करने वालों पर नेहा शर्मा सख्त, अधिकारियों को दिये कार्रवाई के संकेत

Posted by - June 18, 2023 0
गोंडा। तहसील करनैलगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान डीएम नेहा शर्मा (Neha…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 11 जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये निर्देश

Posted by - September 29, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को पिछले तीन दिनों से खराब मौसम की वजह से हो रही…