Akhilesh yadav

झूठ के लम्हे होतें है, सदियां नहीं : अखिलेश यादव

486 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) की रिहाई का स्वागत करते हुये शुक्रवार को कहा कि झूठ के लम्हे होतें है, सदियां नहीं।

श्री खान को उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज सुबह सीतापुर जिला से रिहा किया गया। श्री यादव  (Akhilesh Yadav) ने आजम की रिहाई के बाद ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया।

उन्होने लिखा “ सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं।”

27 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आज़म खान, शिवपाल ने किया वेलकम

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष पर जेल में आजम खान से मुलाकात नहीं करने और उनके लिये पैरवी न करने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में श्री यादव के आदेश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल श्री खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचा था मगर श्री खान ने सपा नेताओं से मिलने से मना कर दिया था। उधर सपा के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव और आजम की सीतापुर जेल में मुलाकात के निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं। आज रिहाई के दिन भी शिवपाल आजम को लेने सीतापुर जेल पहुंचे थे।

Related Post

Maya Devi

झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार

Posted by - December 20, 2025 0
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं…
Addverb

यूपी में बने रोबोट ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, अमेरिका और यूरोप में हो रहे हैं निर्यात

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ/ गौतमबुद्धनगर। नए एंटरप्रेन्योर को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा शुरू की गई स्कीम के अब…
Disadvantaged communities are becoming a new force in the rural economy.

मुसहर, वनटांगिया, बुक्सा और बावरिया बने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई ताकत

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वंचित समुदाय (Communities) जिन्हें कल तक बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था, आज…
pm modi

जेल से बाहर निकलने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहे अपराधी : पीएम मोदी

Posted by - February 7, 2022 0
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज सोमवार को बिजनौर की जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया। इसमें उन्होंने सपा…