azam khan

आज़म खान को बड़ी राहत, SC ने मंजूर की अंतरिम जमानत

634 0

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से अंतरिम जमानत (Bail) मिल गई है। गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आजम खान (Azam Khan) की जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट (Trail Court) तय करेगा और सामान्य जमानत के लिए आजम (Azam Khan) को समुचित और सक्षम अदालत में दो हफ्ते के भीतर अर्जी लगानी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि ट्रायल कोर्ट से रेगुलर बेल मिलने तक अंतरिम आदेश लागू रहेगा। गौरतलब है कि 80 से अधिक मामलों में आजम खान (Azam Khan) पिछले 26 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं। वह एक केस में जमानत लेते तो दूसरा केस दायर हो जाता। इसके बाद आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जहां मंगलवार को सुनवाई हुई थी।

यूपी सरकार ने किया था जमानत का विरोध

मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल राजू ने आजम खान (Azam Khan) की जमानत का विरोध किया था। उन्होंने कहा था, ‘आजम खान (Azam Khan) ने ये बयान दिया था कि जिस एसडीएम ने मेरे खिलाफ मुकदमे लिखवाए, उसको मैं देख लूंगा। मेरी सरकार आने दो बस।’

आजम खान को मिली जमानत, जेल से बाहर आने के लिए करना पड़ेगा अभी इंतजार

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आप ऐसा नहीं कर सकते राजू। बेल अलग मामला है और इसके बाद जेल अलग मामला। कोर्ट ने ये भी पूछा कि क्या उन मामलों में जमानत दी गई थी? इस सवाल पर असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि हां, लेकिन वह आदतन अपराधी है। जमानत नहीं दिए जाने का ये एक आधार है।

Related Post

Operation Kayakalp

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण

Posted by - September 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार निरंतर अनूठे प्रयास कर रही है। इसी क्रम…
CM Yogi inaugurated Seva Pakhwada 2025 from Lucknow

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ से…
cm yogi

लखनऊ के अलावा अन्य प्रमुख नगरों में भी होंगी कैबिनेट की बैठकें: योगी

Posted by - February 14, 2023 0
लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2023) के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के…