Terrorists

आतंकी हमले में पुलिस कांस्टेबल शहीद

574 0

पुलवामा। जिले के गुडारू इलाके में शुक्रवार को आतंकियों (Terrorists) ने पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पुलिस कांस्टेबल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हमले के बाद मौके से भागे आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

शुक्रवार को गुडारू इलाके में कांस्टेबल रियाज अहमद अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान आतंकी अचानक आए और रियाज पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगते ही पुलिस कांस्टेबल जमीन पर गिर पड़ा और आतंकी उसे मरा समझ कर मौके से फरार हो गए।

हाउस अरेस्ट हुई महबूबा मुफ़्ती, कश्मीरी पंडितों के समर्थन में जाना चाहती थीं बडगाम

लोगों की मदद से रियाज को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत श्रीनगर के सैन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। श्रीनगर अस्पताल में इलाज के दौरान रियाज ने दम तोड़ दिया।

वहीं, हमले के तुरंत बाद एसओजी के जवान सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ गुडारू इलाके में पहुंचे और आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

आजम खान की पत्नी और बेटे कोर्ट में हुए हाजिर

Related Post

Reliance Jio

क्रिकेट फैंस के लिए रिलायंस जियो लाया ‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग’

Posted by - September 20, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2020 ) में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी मैच में अपना खेल दिखा सकें। इसके…
महाराष्ट्र सरकार

प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, केंद्र बनाए एयर प्यूरीफाइंग टावर लगाने का खाका

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के प्रदूषण मामले पर शुक्रवार को सुनवाई की। कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार…
Badrinath Dham

बदरीनाथ में पंजाब बैंड ने बनाया भक्तिमय माहौल, मशकबीन की धुन पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Posted by - May 22, 2023 0
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा (Chardham Bharat) की बहार है। श्रद्धालु रोज चारों धामों में जाने का नया…