fire

कीर्ति नगर की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग

521 0

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले के कीर्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र (Kirti Nagar industrial area) में बीती देर रात तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग (Fire) लग गई।

मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल (Fire Tenders) की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग फर्नीचर फैक्ट्री में लगी और एक साथ लगी बिल्डिंग के कारण तेजी से आग फैलने लगी जिसके कारण बैग बनाने वाली फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। गनीमत ये रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया। हालांकि आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

Russia-Ukraine War: रूस के मिलिट्री अड्डे में विस्फोट, एक की मौत, कई लोग घायल

दमकल विभाग के अनुसार, बीती देर रात एक बजे सूचना मिली कि कीर्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित तीन फैक्ट्रियों में आग लग गई है। दमकल विभाग के निदेशक के अनुसार, आग एक कारखाना बैग निर्माण और उसकी छपाई में लगी, दूसरी फैक्ट्री फर्नीचर की है और तीसरा कारखाना निर्माण के कच्चे माल का है। सभी फैक्ट्रियां कुल 500 वर्ग गज की हैं।

फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर आग लगने की वजह क्या है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी।

KKR का ये प्लेयर तो निकला फर्जी, कारनामा सुनकर उड़ जाएंगे होश

Related Post

Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री से पार्लियामेंट हाउस में की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 5, 2022 0
देहरादून/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit…
CM Dhami pays tribute to Harbans Kapoor

हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 7, 2026 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. श्री हरबंस…
महिला सुरक्षा में सोशल मीडिया की भूमिका

महिला सुरक्षा में सोशल मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला

Posted by - March 7, 2020 0
लखनऊ। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ ने सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर आयोजित किया।…
CM Dhami

सीएम धामी ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, सीएम भूपेंद्र पटेल से की भेंट

Posted by - November 2, 2023 0
साबरमती/देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर हैं। आज सुबह उन्होंने गांधीनगर में गुजरात के…