97 साल की विद्या देवी बनीं सरपंच

राजस्थान में 97 साल की विद्या देवी ने सरपंच बन रचा इतिहास

1244 0

सीकर। राजस्थान पंचायत चुनाव में एक अनोखा रिकार्ड बना है। सीकर जिले के नीमकाथाना के गांव पुराणावास ग्राम पंचायत के चुनाव में 97 साल की विद्या देवी को सरपंच पद पर जीत हासिल हुई है। इसके नतीजे घोषित करते हुए नीमकाथाना के उपखंड अधिकारी साधूराम जाट ने बताया कि पंचायत चुनाव में पुराणावास ग्राम पंचायत में सरपंच के पद पर जीत दर्ज करने वालीं विद्या देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी आरती मीणा को 207 वोटों के अंतर से हराया है।

विद्या देवी के पति शिवराम सिंह सेना में थे मेजर, वह 1990 से पहले 25 साल तक गांव के थे सरपंच

जाट ने कहा कि देवी के पति शिवराम सिंह सेना में मेजर थे। वह 1990 से पहले 25 साल तक गांव के सरपंच थे। देवी को 843 वोट मिले जबकि मीणा को 636 वोट मिले। देवी की पंजीकृत जन्मतिथि एक जनवरी, 1923 है।’ अन्य दूसरे विजयी सरपंचों में पाकिस्तान में जन्मीं नीता कंवर शामिल है। उन्होंने सितंबर 2019 में भारतीय नागरिकता मिलने के बाद इस साल चुनाव लड़ा।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार शर्मा ने कहा कि टोंक जिले की नतवारा ग्राम पंचायत में कंवर ने सरपंच चुनाव जीता है। राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 87 पंचायत समितियों के तहत 2,726 ग्राम पंचायतों के 26,800 वार्डों में मतदान हुआ। जिसमें 17,242 उम्मीदवारों ने सरपंच के लिए और 42,704 ने पंच पद के लिए चुनाव लड़ा।

राखी सावंत का इंटीमेट वीडियो वायरल, इस हीरो को बताया ‘ठंडा’ 

राजस्थान राज्य चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा के अनुसार चुनाव में 11,000 से अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा की भीलवाड़ा जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी।

Related Post

CM Yogi

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत कार्यों में तेजी

Posted by - May 14, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
Shiv Sena

शिवसेना के मंत्रियों की MVA सरकार हिली, संजय राउत का देखें आरोप!

Posted by - June 21, 2022 0
महाराष्ट्र: महा विकास अघाड़ी सरकार को मंगलवार को अपने सबसे खराब राजनीतिक संकट का सामना करना पड़ा क्योंकि शिवसेना (Shiv…
CM Yogi

सिख गुरुओं का भारत की सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय है- मुख्यमंत्री

Posted by - October 28, 2025 0
लखनऊ। सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य…