Rave party

रेव पार्टी में नशे में झूम रहीं 4 महिला समेत 8 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

546 0

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी इलाके में स्थित ओमिक्रॉन-1 सोसायटी में विदेशी नागरिक रेव पार्टी (Rave party) चल रही थी, इस दौरान अय्याशी करते हुए हंगामा कर रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने रेव पार्टी (Rave party) पर छापा मार कर अफ्रीकी मूल की चार महिलाओं समेत आठ विदेशी नागरिकों और एक भारतीय को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे थे। यहां विदेशी नागरिक रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने 8 विदेशी नागरिकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना दादरी पुलिस ने ग्राम मथुरापुर स्थित ओमिक्रॉन-1 सोसायटी के फ्लैट बी-40 में छापेमारी कर चार नाइजीरियन पुरुष और चार महिला नाइजीरियन के साथ एक भारतीय युवक को नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 28 बोतल गैर प्रांतीय व्हिस्की, अंग्रेजी शराब, 171 टिन बीयर और 380 ग्राम अवैध गांजा, 710 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। यह खुलासा ग्रेटर नोएडा में विदेशी नागरिकों द्वारा रेव पार्टी आयोजित कर बवाल के बाद हुआ है।

IND vs ENG: साल का दूसरा शतक रवींद्र जडेजा ने जड़ा

विशाल पांडेय ने बताया कि सूचना पर एसीपी दादरी और दादरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, सभी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में इन लोगों ने इस पार्टी को अवैध रूप से आयोजित करने की बात स्वीकार की। इनके खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में कर सकेंगे सुकून की यात्रा, साथ में सुरक्षित और सुखद भी

Related Post

UP GIS-23

UPGIS-23: वैश्विक प्रतिनिधियों ने भी माना निवेश के लिए यूपी अच्छी जगह

Posted by - November 22, 2022 0
लखनऊ/नई दिल्ली। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS-23) को लेकर विश्व के तमाम बड़े देशों की ओर से सकारात्मक फीडबैक मिल…
cm dhami

पीएम के प्रयासों से अक्षय ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर आगे बढ़ रहा है भारत: धामी

Posted by - June 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विश्व पर्यावरण दिवस…
CM Dhami inaugurated the agricultural exhibition of Pantnagar University.

किसान अन्नदाता—सरकार हर कदम पर उनके साथ: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - December 3, 2025 0
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा लोहिया हेड मैदान…