7th CPC News: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बंपर तोहफा- DA के बाद अब TA को लेकर आया बड़ा अपडेट

1127 0

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है. सरकार ने करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने ट्रैवलिंग अलाउंस (Travel Allowance यानी TA) क्लेम सब्मिशन की समय सीमा को 60 दिन से बढ़ाकर अब 180 दिन कर दिया है. इसे 15 जून 2021 से लागू किया गया है। गौरतलब है कि मार्च 2018 में केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट पर TA क्लेम की समयसीमा 1 साल से घटाकर 60 दिन की थी। वित्त मंत्रालय ने अनुसार, सरकार को कई सरकारी विभाग इस समयसीमा को बढ़ाने के लिए बोल रहे थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

 

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस समय सीमा को बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों से कई आवेदन मिले थे।रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सफर करना और फिर सेटल होना काफी जटिल होता है जिसके लिए अलाउंस सब्मिशन का समय 60 दिन बहुत कम था जिसे अब बढ़ाया गया है। इस सुविधा के तहत रिटायर होने वाला केंद्रीय कर्मचारी अब अपनी यात्रा के बाद 6 महीने तक यात्रा खर्च सब्मिट कर सकता है। लेकिन ध्यान रखें टूर, ट्रांसफर और ट्रेनिंग के लिए TA क्लेम सब्मिशन की समय सीमा 60 दिन ही रहेगी।

1 जुलाई से DA बहाली से पहले एनवीएस प्रिंसिपल्स के सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स को लेकर ये अच्छी खबर है। हालांकि, अगर 26 जून को होने वाली सरकार के साथ बैठक में अगर तीन बकाया महंगाई भत्तों को भी मंजूरी मिल जाती है तो ये सोने पर सुहागा होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 18 महीने के बाद इजाफा होगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से कर्मचारियों के डीए को रोक दिया गया था। अब तक कुल बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच गया है। पे-मैट्रिक्स के हिसाब से 15 फीसदी महंगाई भत्ता जुड़ने की उम्मीद है और इस तरह से आपके सालाना सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Post

2022 में भागवत को राष्ट्रपति बनना होगा तभी हिन्दुत्व को सुधारने की पड़ी है – कांग्रेस

Posted by - July 5, 2021 0
महामारी और महंगाई के बीच एकबार फिर से सारी चर्चा हिन्दुत्व और गौरक्षा पर आकर टिक गई, आरएसएस चीफ मोहन…

महिला जन सुनवाई: राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता मे संपन्न हुई !

Posted by - September 5, 2021 0
आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष अंजु चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की…
Supreme Court

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुई सख्त!

Posted by - November 6, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.   दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदुषण की वजह से वहां की हवा सांस लेने के लिए बेहद खतारनाक…
CM Yogi performed a special havan with Jagadguru Shankaracharya

जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी ने किया विशिष्ट हवन

Posted by - February 13, 2025 0
जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी गोरखपुर। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय…