66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66th National Film Awards Live: जानें किसे बेस्ट फिल्म-एक्टर का मिला अवॉर्ड

1123 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सामारोह का आगाज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका हैं। जो आज सोमवार यानि 23 दिसंबर सुबह करीब 10 बजे से शुरू हो चुका हैं। इस समारोह के चलते दिल्ली के विज्ञान भवन में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उनके अहम योगदान के लिए सम्मानत किया जा रहा है।

इस आयोजन को एक्ट्रेस दिव्या दत्ता होस्ट कर रही हैं। समारोह में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तबीयत बिगडने के चलते शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना है।

इसके अलावा यहां पर बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर जैसे अवॉर्ड्स से कई सेलेब्रिटीज को सम्मानित किया गया। वहीं दिल्ली के विज्ञान भवन में विकी कौशल, अक्षय कुमार, संजय लीला भंसाली और आयुष्मान खराना जैसे स्टार्स पहुंच चुके हैं।

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवॉर्ड विक्रम मोरे को कन्नड भाषा की फिल्म KGF के लिए दिया गया हैं।

वहीं फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने ‘घूमर’ के लिए कृति महेश मध्या और ज्योति तोमर को बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिला।

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए फिल्म ‘अंधाधुन’ को रजत कमल मिला।

बेस्ट एक्टर के लिए दो अभिनेताओं को चुना गया। जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना को फिल्म ‘अंधाधुन’ में शानदार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड मिला।

LIVE झारखंड चुनाव परिणाम 2019: भाजपा ने गंवाया सत्ता, हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे 

इसके अलावा अभिनेता विकी कौशल को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए मिला।

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को ‘सामाजिक मुद्दे पर आधारित बेस्ट फिल्म’ का अवॉर्ड मिला।

वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा तेलुगु अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म ‘महानती’ में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है।

इसके अलावा वहीं स्पेशल जूरी अवॉर्ड की श्रेणी में गुजराती फिल्म ‘हेल्लारो’ की 13 अभिनेत्रियों को भी रजत कमल से सम्मानित किया गया।

आदित्य धर को बेस्ट फिल्म डायरेक्टर और साश्वत सचदेवा को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (बैकग्राउंड म्यूजिक) अवॉर्ड मिला फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए। इसके अलावा संजय लीला भंसारी को फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Post

अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ

अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ और अनुशासनहीनता है : शरद पवार

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। शिवसेना और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना…
CM Vishnudev Sai

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” सीएम विष्णुदेव साय हुए शामिल

Posted by - March 2, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन…
Nidhi Pandey

यूपी की बेटी निधि पांडेय पीएम रिचर्स फेलोशिप पाने वाली देश की इकलौती छात्रा बनी

Posted by - October 24, 2020 0
नई दिल्ली। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की एक बेटी प्रधानमंत्री रिचर्स फेलोशिप योजना  देश की इकलौती छात्रा बनी है। यह…
fisheries

रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल, श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

Posted by - September 26, 2024 0
देहरादून। राज्य की धामी सरकार (Dhami Government) युवाओं को रोजगार (Employment) देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पीरियोडिक…
CM Dhami

2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त राज्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया: सीएम धामी

Posted by - October 28, 2022 0
फ़रीदाबाद (हरयाणा)/देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री …