nalanda truck case

नालंदाः बेकाबू ट्रक होटल में घुसा, 8 लोगों की मौत, 18 घायल

1295 0

नालंदा। हिलसा के तेल्हाड़ा ताड़ पर एक होटल (Truck Entered a Hotel in Nalanda) में अनियंत्रित ट्रक के घुस जाने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं।

जिले से बड़ी खबर आ रही है। हिलसा के तेल्हाड़ा ताड़ पर एक होटल(Truck Entered a Hotel in Nalanda) में बेकाबू ट्रक घुस गया जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 18 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि आधा दर्जन लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक जहानाबाद की ओर से आ रहा था और नालंदा जा रहा है। उसी क्रम में थाना गेट के समीप ही अनियंत्रित होकर एक होटल में घुस गया।

घटना से आक्रोशित लोग सड़क जामकर हंगामा कर रहे हैं। इस बीच घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में बहस होने लगी। उसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें एएसआई घायल हुए हैं। उसके बाद हिलसा डीएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।

Related Post

बाल ठाकरे की पुण्यतिथि

बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर भिड़े फडणवीस और संजय राउत, शिवसेना बोली- हमें न सिखाएं स्वाभिमान

Posted by - November 17, 2019 0
मुंबई। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा स्थल पर बीजेपी और शिवसेना की तल्खी देखने को…
CM Dhami

सीएम धामी ने रामलला के किए वर्चुअल दर्शन, भक्तजनों को किया प्रसाद वितरण

Posted by - January 22, 2024 0
देहरादून: अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
Former Uttarakhand CM Rawat met CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी से मिले उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत

Posted by - June 4, 2023 0
गोरखपुर। सांगठनिक कार्य के सिलसिले में गोरखपुर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने रविवार…